5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरकारी नौकरियों के लिए भर्तियां शुरू, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग में हजारों पदों पर भर्ती के निर्देश जारी

निदेशक आईसीडीएस डॉ. सारिका मोहन ने सूबे के सभी डीएम को तीन दिन में खाली पदों का ब्योरा एनआईसी की वेबसाइट पर अपलोड कर रिक्तियों के सापेक्ष भर्ती विज्ञापन जारी कराने को कहा

less than 1 minute read
Google source verification
सरकारी नौकरियों के लिए भर्तियां शुरू, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग में हजारों पदों पर भर्ती के निर्देश जारी

सरकारी नौकरियों के लिए भर्तियां शुरू, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग में हजारों पदों पर भर्ती के निर्देश जारी

लखनऊ. बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग 5300 रिक्त पदों पर भर्ती करने जा रहा है। यूपी के सभी डीएम को इसके बाबत आदेश जारी कर दिए गए हैं कि तीन दिन के अंदर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया जाए। विज्ञापन जारी होने के 21 दिनों के अंदर ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा और विज्ञापन जारी होने के 45 दिनों में रिजल्ट भी आ जाएगा। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, आंगनबाड़ी व मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के रिक्त पदों पर भर्ती करेगा।

सावधान! बाजार में बिक रही नकली लाल मिर्च, ऐसे करें पहचान

निदेशक आईसीडीएस डॉ. सारिका मोहन ने सूबे के सभी डीएम को तीन दिन में खाली पदों का ब्योरा एनआईसी की वेबसाइट पर अपलोड कर रिक्तियों के सापेक्ष भर्ती विज्ञापन जारी कराने को कहा है। आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों के होने की वजह से काम प्रभावित हो रहा था। इस बीच जब सरकार ने मिशन रोजगार शुरू किया है तो अब इन पदों को भरने की कवायद शुरू हुई है। प्रदेश में इस समय इन तीनों श्रेणी के करीब 5300 पद खाली हैं।

निदेशक डॉ. सारिका मोहन ने बताया कि विभाग की वेबसाइट balvikasup.gov.in पर आंगनबाड़ी केंद्रों की रिक्तियों का ब्योरा आरक्षण सहित जिला स्तर पर फीड किया जाएगा। इसके लिए जिला कार्यक्रम अधिकारियों को लॉगइन आईडी और पासवर्ड दिया जा चुका है। निदेशक डॉ. सारिका मोहन ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया एक तय समयसीमा के अंदर होगी। अगले तीन दिनों में विज्ञापन, 21 दिन में ऑनलाइन आवेदन और 45वें दिन में परिणाम जारी कर दिया जाएगा।