30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सावधान! बाजार में बिक रही नकली लाल मिर्च, ऐसे करें पहचान

- लखनऊ में छह हजार किलो लाल मिर्च सीज- नकली लाल मिर्च के सेवन से कैंसर- पेट की गंभीर बीमारियों का खतरा - लाल मिर्च सूडान रंग मिलाने की आशंका- एफएसडीए की कार्रवाई, बरामद मिर्च की कीमत करीब दस लाख रुपए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 23 Mar 2021, 12:11 PM IST

सावधान! बाजार में बिक रही नकली लाल मिर्च, ऐसे करें पहचान

सावधान! बाजार में बिक रही नकली लाल मिर्च, ऐसे करें पहचान

लखनऊ. सावधान। नकली लाल मिर्च सेहत के लिए बेहद हानिकारक है। इसके सेवन से पेट की गंभीर बीमारियों का खतरा हो सकता है। नकली लाल मिर्च के सेवन से कैंसर भी हो सकता है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने सोमवार को चिनहट में छापा मारकर करीब छह हजार किलोग्राम लाल मिर्च को सीज किया। आशंका है कि इस मिर्च में प्रतिबंधित सूडान कलर मिलाया गया है। मिर्च के नमूने को जांच के लिए भेज दिया गया है।

नकली जीरा खाने से हो सकता है कैंसर, ऐसे पहचानें जीरा असली है या नकली

जांच रिपोर्ट आने के बाद सजा :- एफएसडीए के अभिहीत अधिकारी एसपी सिंह ने बताया कि लखनऊ शहर में जांच के दौरान करीब 26 प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थो के नमूने लिए गए हैं। चिनहट में हिमालयन कोल्ड स्टोरेज में लाल मिर्च रखी गई थी। प्रारंभिक जांच में इसमें प्रतिबंधित रंग मिलाने की आशंका है। इसी आधार पर मिर्च को सीज कर नष्ट करने की कार्रवाई की जा रही है। बरामद मिर्च की कीमत करीब दस लाख रुपए है। जांच रिपोर्ट आने के बाद सजा की कार्रवाई की जाएगी।

सूडान कलर खतरनाक :- होली करीब है। मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं। मुनाफा कमाने के चक्कर में खोवा, पनीर, खाद्य तेल सहित मसालों और पेय पदार्थों में भी भारी मिलावट की जा रही है। संभाल कर रहें। विशेषज्ञों ने बताया है कि लाल मिर्च में सूडान कलर का प्रयोग किया जाता है। सूडान कलर बेहद खतरनाक होता है। इसे खाद्य पदार्थो में नहीं मिलाया जाता है। मिर्च को रंग देने के लिए इसमें मिलाया जाता है।

नकली लाल मिर्च की कैसे करें पहचान?

1. लाल मिर्च पाउडर में ईंट पाउडर, चॉक पाउडर या लकड़ी का बुरादा मिलाने की जांच आप अपने घर में भी कर सकते हैं। कांच के गिलास में पानी लें। एक चम्मच मिर्च पाउडर मिलाएं। पांच मिनट तक इंतजार करें। अगर मिलावट होगी तो रंग बदल जाएगा। ईंट का पाउडर होगा तो रंग भूरा हो जाएगा। लाल मिर्च पानी में आसानी से नहीं घुलता है, अगर पाउडर पानी में पूरी तरह से घुल जाए, तो समझिए यह नकली लाल मिर्च है। इसमें मिलावट की गई है।

2. एक और तरीका से लाल मिर्च पाउडर में मिलावट की जांच कर सकते हैं। लाल मिर्च पाउडर में आयोडीन के घोल की कुछ बूंदें डालें। अगर मिर्च कर रंग हलका नीला हो जाता, तो समझिए पाउडर में स्टार्च मिलाया गया है।