लखनऊ. लखनऊ यूनिवर्सिटी के नए डिप्लोमा कोर्सेज से यूनिवर्सिटी को काफी उम्मीद थी लेकिन उस तरह का रेस्पॉन्स नहीं मिल पा रहा है। प्रचार प्रसार के बाद भी इस सत्र से शुरू होने वाले नए कोर्स अभ्यर्थियों को नहीं लुभा सके हैं। ओएनजीसी बिल्डिंग में संचालित होने वाले पीजी डिप्लोमा इन एक्सप्लोरेशन रिसोर्स ऐंड माइनिंग में 10 सीटे हैं, इसमें महज 9 आवेदन आए। पीजी डिप्लोमा इन बायोडायवर्सिटी वाइल्ड लाइफ कंजर्वेशन में 30 सीटें है, इसमें महज एक आवेदन आया है।