लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस मरीजों के मिलने का सिलसिला तेज हो गया है। राजधानी लखनऊ सहित 16 जिलों में फिर से कोरोना संक्रमण गति पकड़ ली है। यूपी में शुक्रवार को 393 नए कोरोना वायरस मरीज मिले हैं। जिसमें लखनऊ के 90 कोरोना संक्रमित शामिल हैं। करीब एक महीने बाद एक दिन में चार संक्रमितों की मौत हुई है। इस समय सूबे में 6,06,609 लोगों को कोरोना ने अपने चपेट में लिया है। इनमें से 5,95,382 कोरोना संक्रमण से ठीक होकर घर वापसी कर चुके हैं। इस वक्त सूबे में 2470 एक्टिव मरीज हैं। यूपी में 18 मार्च रात 9 बजे तक कुल 353608 का वैक्सीनेशन हो चुका है। बढ़ते कोरोना संक्रमण पर सरकार अलर्ट हो गई है और मास्क पहनना जरूरी कर दिया गया है। साथ यह भी आदेश दिया है कि अगर बिना मास्क पहने दिखे तो कार्रवाई तय है।