ग्राम पंचायत चुनाव के लिए मैनपुरी जिले में शनिवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह के निर्देश पर जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष और ग्राम पंचायत सदस्यों के साथ ग्राम प्रधानों के पदों का आरक्षण जारी कर दिया गया। जिला पंचायत की 30 और प्रधानों के 549 पदों के लिए 2015 के आधार पर रोटेशन पद्धति से आरक्षण जारी किया गया है। इसी पद्धति का इस्तेमाल अन्य पदों के लिए भी हुआ है। जिले में 549 ग्राम पंचायतों, 761 क्षेत्र पंचायतों, 30 जिला पंचायत सदस्यों, नौ ब्लॉक प्रमुख और 6967 ग्राम पंचायतों की सदस्यों की सीट पर चुनाव होने हैं। आज से ही अनंतिम आरक्षण सूची पर आपत्तियां भी ली जाएंगी।