
लखनऊ. विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। योगी सरकार और भाजपा संगठन की कोशिश है कि चुनाव 2022 से पहले कोई भी नाराज न हो, और सभी के चेहरे खिले रहें। किसान संवाद कार्यक्रम की आई रिपोर्ट के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने किसानों संग बैठक की। बैठक के बाद सीएम योगी ने ऐलान किया कि, यूपी सरकार गन्ना के मूल्य बढ़ाएगी। गन्ना किसानों का पिछला गन्ना बकाया भुगतान होगा। पुराने बिजली बिल पर ब्याज में छूट के लिए ओटीएस करेगी लागू, पराली की वजह से दर्ज मुकदम वापस होंगे और जुर्माना भी माफ होगा।
सीएम योगी के कई ऐलान :- मुख्यमंत्री आवास पर गन्ना किसानों के साथ हुए संवाद कार्यक्रम में किसानों ने बड़ी बेबाकी से अपनी दिक्कतों को रखा। कहाकि, तीन साल गुजर गए गन्ना मूल्य में एक पैसे की बढ़ोतरी नहीं हुई। किसानों पर दर्ज मुकदमे और डीजल कीमत अधिक होने जैसी समस्याएं रखी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में गन्ना किसानों से कहाकि, प्रदेश सरकार गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी करेगी। इसके लिए जल्द ही संबंधित लोगों से बात कर निर्णय लिया जाएगा।
जुर्माना वापस होगा :- सीएम योगी ने कहाकि, किसानों के खिलाफ फसल जलाने के आरोप में दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएंगे और उनसे वसूला गया जुर्माना भी लौटाया जाएगा। नए गन्ना पैराई सत्र से पहले पिछला सारा भुगतान किया जाएगा।
20 अक्तूबर से चलेंगी पश्चिमी क्षेत्र की चीनी मिलें :- साथ ही पश्चिमी क्षेत्र की चीनी मिलें 20 अक्तूबर, मध्य क्षेत्र की चीनी मिलें 25 अक्तूबर से और पूर्वी क्षेत्र की चीनी मिलों का संचालन नवंबर के पहले सप्ताह से शुरू किया जाएगा।
नहीं कटेंगे किसानों के बिजली कनेक्शन :- सीएम योगी ने कहाकि, बिजली का बिल बकाया होने के कारण एक भी किसान का विद्युत कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। किसानों के पुराने बिजली के बिलों पर बयाज में छूट देने के लिए सरकार ओटीएस स्कीम लेकर जाएगी।
संगठन ने जानी किसानों की मन की बात :- किसानों और योगी सरकार के रिश्तों को समझने के लिए किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह को जिम्मेदारी दी गई। कामेश्वर सिंह की अगुवाई में बीते दिनों प्रदेश के करीब 90 विधानसभा क्षेत्रों में किसान संवाद कार्यक्रम चला गया था। फीडबैक आया उसे गन्ना मंत्री सुरेश राणा और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह अवगत कराया गया। उसके बाद मुख्यमंत्री के साथ किसानों के संवाद का कार्यक्रम तय किया गया।
Published on:
26 Aug 2021 09:05 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
