20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Weather Updates : आने वाले 24 घंटे में यूपी में तेज हवाओं संग मूसलाधार बारिश, चार दिन लगातार होगी झमाझम बारिश

- झमाझम बारिश का दौर 20 अगस्त से 22 अगस्त लगातार चार दिन जारी रहेगा

less than 1 minute read
Google source verification
UP Weather Updates : आने वाले 24 घंटे में यूपी में तेज हवाओं संग मूसलाधार बारिश, चार दिन लगातार होगी झमाझम बारिश

UP Weather Updates : आने वाले 24 घंटे में यूपी में तेज हवाओं संग मूसलाधार बारिश, चार दिन लगातार होगी झमाझम बारिश

लखनऊ. UP Monsoon 2021 Weather Updates- मौसम विभाग का अलर्ट है कि आने वाले 24 घंटे में यूपी में तेज हवाओं संग मूसलाधार बारिश होगी। इस झमाझम बारिश का दौर 20 अगस्त से 22 अगस्त लगातार चार दिन जारी रहेगा। यूपी में मानसून अपने बताए समय से पूर्व ही आ गया था। पर जुलाई का मौसम तो बिन बरसा के बीत गया। कभी कुछ जगहों पर बारिया हुई बस।

मानसूनी हवाएं फिर सक्रिय, यूपी में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

मानसून फिर से सक्रिय :- मौसम वैज्ञानिकों को मानना है कि अब मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। और अब सूबे को बारिश से भिगो देगा। मौसम के बारे में निजी जानकारियां उपलब्ध कराने वाली संस्था स्काइमेट के मौसम विज्ञानियों के अनुसार, मॉनसून का कमजोर चरण अब हो गया है। लगभग एक सप्ताह तक सक्रिय मानसून की स्थिति रहेगी। अगस्त की वर्षा के आंकड़ों की कमी में सुधार के साथ–साथ मौसम भी कुछ हद तक ठीक हो जाएगा। इस दौरान अब तक मानसून बारिश के आंकड़ों की कमी 8 फीसद से 3-4 फीसद तक पहुंच सकती है।

इन जिलों के लिए येलो अलर्ट :- मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों फिरोजाबाद, सुलतानपुर, लखनऊ, मैनपुरी, इटावा, हरदोई, कन्नौज, मिर्जापुर, सीतापुर, जौनपुर, पीलीभीत, चित्रकूट, कौशाम्बी, कानपुर व वाराणसी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।