20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मानसूनी हवाएं फिर सक्रिय, यूपी में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

- मौसम विभाग का पूर्वानुमान, कई जिलों में वज्रपात गिरने की संभावना - मानसून बारिश के आंकड़ों की कमी 3-4 फीसद तक पहुंचने की उम्मीद

less than 1 minute read
Google source verification
UP Weather Alert latest Hindi news

UP Weather Alert latest Hindi news

लखनऊ. मौसम विभाग के अनुसार मानसूनी हवाएं एक बार फिर सक्रिय हो गईं हैं। यूपी में बादल छाए हुए हैं। उमस बनी हुई है। आने वाले सात दिन कुछ स्थानों पर हल्की से तेज वर्षा और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने अलर्ट किया है कि, कई जिलों में वज्रपात गिरने की भी संभावना हैं।

यूपी में श्रावस्ती जिले के भिनगा में सबसे अधिक 20 सेंटीमीटर बारिश

मानसून बारिश के आंकड़ों की आएगी कमी :- मौसम के बारे में निजी जानकारियां उपलब्ध कराने वाली संस्था स्काइमेट के मौसम विज्ञानियों के अनुसार, मॉनसून का कमजोर चरण जल्द ही समाप्त हो जाएगा लगभग एक सप्ताह तक सक्रिय मानसून की स्थिति बनी रहेगी। अगस्त की वर्षा के आंकड़ों की कमी में सुधार के साथ–साथ मौसम भी कुछ हद तक ठीक हो जाएगा। इस दौरान अब तक मानसून बारिश के आंकड़ों की कमी 8 फीसद से 3-4 फीसद तक पहुंच सकती है।

लखनऊ में हुई छिटपुट बारिश :- राजधानी लखनऊ में आज सुबह से मौसम गरम था। पर बीच बीच में बादल आए और छिटपुट बरस कर चले गए। और पूरी संभावना है कि देर रात भारी बारिश हो जाए। लखनऊ का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा।

15 जिलों के लिए येलो अलर्ट :- मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, उनमें फिरोजाबाद, सुलतानपुर, लखनऊ, मैनपुरी, इटावा, हरदोई, कन्नौज, मिर्जापुर, सीतापुर, जौनपुर, पीलीभीत, चित्रकूट, कौशाम्बी, कानपुर व वाराणसी जिले शामिल है।