
cm yogi
लखनऊ. UP School Closed उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय है। पिछले चौबीस घंटों से उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लगातार भारी बारिश (UP Heavy rain havoc) हो रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi order) ने लगातार हो रही बारिश को देखते हुए पूरे सूबे के सभी स्कूल, कालेज सहित सभी शिक्षण संस्थानों को दो दिन शुक्रवार (17 सितम्बर) व शनिवार (18 सितम्बर) के लिए बंद करने का आदेश जारी किया है। इस हिसाब अब तीन दिन बाद सोमवार 20 सितंबर को स्कूल और कालेज खुलेंगे।
जनता सावधानी बरते :- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के कई क्षेत्रों में अतिवृष्टि के दृष्टिगत सभी मण्डलायुक्तों तथा जिलाधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। सभी सीनियर अफसरों को अपने अपने क्षेत्र का भ्रमण कर राहत कार्यों पर नजर रखने का आदेश दिश है। सीएम योगी ने जनता से सावधानी बरतने की अपील की है।
राहत कार्य प्रभावी रूप पहुंचाएं :- सीएम योगी ने कहाकि, इस आपदा के दृष्टिगत जनपदों में राहत कार्य प्रभावी रूप से कराए जाएं। आपदा से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत पहुंचाई जाए। जल-जमाव की स्थिति में प्राथमिकता पर जल निकासी की व्यवस्था करायी जाए। सम्बन्धित जनपदों के अधिकारियों को इस आपदा से हुए नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए हैं।
Published on:
16 Sept 2021 10:32 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
