मौसम में ठंड बढ़ गई :- आंचलिक मौसम विज्ञान केंद के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया है कि आगे ऐसा ही मौसम रहेगा। इलाहाबाद, सीतापुर, कानपुर, रायबरेली, बाराबंकी, हरदोई, सुलतानपुर में जमकर बारिश हो रही है। कभी फुहार पड़ती है तो कभी मूसलाधार बारिश का दौर चलने लगता है। पर बारिश रुक नहीं है। मौसम में ठंड बढ़ गई है। लखनऊ में तो बारिश ने सबका मन मोह लिया है। ठंडी हवाएं, तेज गरजते बादल और बारिश बरकरार है। और मौसम विभाग का भी मानना है कि यह 20 सितम्बर तक लगातार जारी रहेगी।