
गर्मी का दिखने लगा असर
UP Weather updates: उत्तर प्रदेश के बारिश की संभावना तो बहुत कम है लेकिन कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। तापमान में कुछ गिरावट से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। दिल्ली सहित देश के कई अन्य राज्यों में मौसम विभाग ने आज भी बारिश की संभावना जताई है।
गर्मी का दिखने लगा असर
प्रदेश के ज्यादातर जिलों में कुछ दिनों की बारिश और सुहावने मौसम के बाद परसों से तापमान में वृद्धि महसूस की जाने लगी है। प्रयागराज के तापमान में गुरुवार से शनिवार के बीच सात डिग्री का उछाल दर्ज किया गया था । गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 38.7 और न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
लखनऊ में दिखेगा मौसम का असर
लखनऊ में पश्चिमी विक्षोभ के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। सुबह की शुरुआत नम मौसम के साथ हुई। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा, साथ ही हवा 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की पूर्वानुमान है।
चक्रवात बनने की वजह से चलेगी लू
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री से. था। पारे में आए उछाल पर मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि पछुआ विक्षोभ का असर खत्म होने और तेज धूप निकलने की वजह से यह बदलाव हुआ है। हालांकि बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर से चक्रवात बनने के आसार हैं, लेकिन इसका असर कहां तक होगा, यह कह पाना मुश्किल है। घूरपुर मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक आकाश मिश्र ने बताया कि अब न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। लू भी चलने के आसार हैं।
फिलहाल कम ही रहेगा गर्मी का असर
कानपुर में भी पश्चिमी विक्षोभ का असर धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। इससे तापमान में वृद्धि शुरू हो गई है। नमी अधिक होने के कारण उमस भी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार यदि अगला संभावित पश्चिमी विक्षोभ अधिक प्रभावी न भी हुआ तो भी तापमान सामान्य से नीचे या उसके करीब रहेगा।
कानपुर में अलग दिखेगा मौसम
कानपुर को लेकर मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर पश्चिमी शुष्क हवाएं चलीं तो उमस की स्थिति पैदा हो गई है। जब तक नमी कम नहीं होती तब तक लू जैसी स्थिति नहीं बनेगी। गर्मी का अहसास भी कम रहेगा। हवा की रफ्तार में भी काफी कमी बनी हुई है।
दिन में भी रहेगी राहत
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि देश में कई मौसमी सिस्टम अभी भी बने हुए हैं। फिलहाल तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होगी। बादल रहने से दिन का तापमान अधिक नहीं बढ़ेगा।
Published on:
08 May 2023 07:49 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
