16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chaitra Navratri 2022: नवरात्रि में इन नौ रंगों से करें माता का श्रृंगार, जानिए क्या होता है असर

Navratri Special: चैत्र के नवरात्रि 2 अप्रैल से शुरू हो रहे। श्रद्धालु भी पूजा की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। आपको बता दें कि नवरात्रि में हर दिन देवी के वस्त्र अलग-अलग रंगों के पहनाने से मां दुर्गा प्रसन्न होती है। जानिए किस दिन के लिए है कौन सा रंग....

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Snigdha Singh

Mar 30, 2022

Chaitra Navratri 2022 : चैत्र नवरात्र 2022 : नवरात्र में ग्रह-गोचरों का शुभ संयोग, कालसर्प दोष से परेशान इन नौ दिन करें ये काम

Chaitra Navratri 2022 : चैत्र नवरात्र 2022 : नवरात्र में ग्रह-गोचरों का शुभ संयोग, कालसर्प दोष से परेशान इन नौ दिन करें ये काम

हिन्दू समाज में नवरात्रि के नौ दिनों तक घरों में भक्तिमय माहौल रहता है। कलश स्थापना कर विधि विधान से लोग पूजा पाठ करते हैं। जिस तरह नौ रात्रि मां दुर्गा का अलग अलग भोग लगता है, उसी तरह नौ दिन मां को अलग अलग नौ रंगों के वस्त्र भी पहनाए जाते हैं। कोशिश हो कि आप भी उन्हीं रंगों के कपड़ों को धारण कर मां भगवती की पूजा अर्चना करें। इससे मां दुर्गा प्रसन्न होकर सुख शांति देती हैं।
नवरात्रि के नौ दिन जिस तरह मां के अलग-अलग स्वरूपों को उनकी पसंद का भोग लगाया जाता है। उसी तरह माता और भक्त 9 दिनों तक अलग-अलग रंग के कपड़े पहनकर मां की उपासना करते हैं। पंडितों के अनुसार माना जाता है कि हर दिन की देवी को खास रंग पसंद होता है। जिसे पहनकर पूजा करने से देवी मां प्रसन्न होती हैं। नवरात्रि के दौरान देवी मां की आराधना के लिए नौ दिन इन अलग-अलग रंगों के वस्त्र को धारण करना चाहिए।

ये भी पढ़ें :Chaitra Navratri 2022: नवरात्रि में वास्तु का रखें विशेष ध्यान, इन उपायों से बढ़ेगी धन संपत्ति


पहले दिन - पीला रंग
नवरात्रि के पहले दिन देवी शैलपुत्री की पूजा की जाती है। मां शैलपुत्री को पीला वस्त्र पहनाकर खुद भी पीले रंग के वस्त्रों का प्रयोग कर पूजा और आराधना करे।

दूसरे दिन - हरा रंग
नवरात्रि के दूसरे दिन देवी ब्रह्मचारिणी की आराधना की जाती हैं। इनकी पूजा में हरे रंग के कपड़े पहनने का विधान है। माना जाता है कि हरे रंग के कपड़े पहनकर पूजा करने से मां प्रसन्न होती हैं।

तीसरे दिन – ग्रे (स्लेटी) रंग
नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की आराधना की जाती है। इस दिन स्लेटी या ग्रे रंग के कपड़े पहनकर पूजा करनी चाहिए। मां भगवती के लिए ग्रे के साथ मिलता जुलता अन्य रंगों के साथ मिक्स भी पहना सकते हैं।

चौथे दिन - नारंगी रंग
नवरात्रि के चौथे दिन देवी माता कूष्माण्डा की पूजा की जाती है। मां को नारंगी रंग बेहद पसंद होता है। इसलिए मां को भी वस्त्र धारण कराए। खुद भी दिनभर नारंगी रंग के कपड़े पहन सकते हैं।

पांचवे दिन - सफेद रंग
नवरात्रि का पांचवा दिन स्कंदमाता का है। इनको सफेद रंग बेहद पसंद है। देवी मां को खुश करने के लिए आप सफेद रंग के कपड़े पहनकर पूजा करें।

ये भी पढ़ें : Chaitra Navratri 2022: नौ दिन माता के इन नौ स्वरूपों की होगी पूजा अर्चना, जानिए इनसे जुड़े रहस्य

छठें दिन - लाल रंग
नवरात्रि के छठें दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती हैं। इन्हें रंगों में लाल रंग पसंद होता है। मां के वस्त्र और श्रृंगार लाल रंग से करके आराधना करनी चाहिए।

सातवें दिन - नीला रंग
नवरात्रि के सातवें दिन कालरात्रि की पूजा की जाती है। रात्रि के समय होने वाली इनकी विशेष पूजा में नीले रंग के कपड़े पहनने से देवी मां प्रसन्न होती हैं।

आठवें दिन - गुलाबी रंग
नवरात्रि के आठवें दिन महागौरी की पूजा होती है। इन्हें गुलाबी रंग बेहद पसंद है। अपने दिन को शुभ बनाने के लिए मां का श्रृंगार गुलाबी रंग से करें और खुद भी गुलाबी कपड़े पहने।

नौवें दिन - बैंगनी रंग
नवरात्रि के नौवे दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। मां को बैंगनी या जामुनी रंग बेहद पसंद आता है। मां सिद्धिदात्री सब सिद्धियों को पूरी करती है। नौवें दिन देवी मां को प्रसन्न करना है तो बैंगनी रंग से श्रृंगार करें।