महाकुंभ 2025 के लिए जल निगम की तैयारियां
महाकुंभ 2025 में 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है, और इस विशाल आयोजन के लिए जल निगम और नगरीय विभाग ने स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं। महाकुंभ के दौरान शौचालयों से निकलने वाले स्लज का निस्तारण जल निगम के द्वारा किया जाएगा। इसके लिए 3 अस्थायी एसटीपी और नैनी व झूंसी के स्थायी एसटीपी तैयार किए गए हैं। साथ ही, अरैल में फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट की मदद से भी स्लज का उपचार होगा।