
उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व जल शक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह को भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब के जालंधर में होने वाले लोकसभा उपचुनाव का प्रभारी बनाया है। चुनाव आयोग ने कर्नाटक चुनाव के ऐलान के दिन ही इस सीट पर भी उपचुनाव का ऐलान किया था। इस सीट पर 10 मई को चुनाव होगा और 13 मई को नतीजे आएंगे। महेंद्र सिंह को जालंधर लोकसभा उपचुनाव प्रभारी नियुक्त करने को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरूण सिंह ने इस संबंध में पत्र भी जारी कर दिया है।
संतोख सिंह चौधरी के निधन से खाली हुई है सीट
कांग्रेस की टिकट पर जालंधर से सांसद चुने गए संतोख सिंह चौधरी का निधन भारत जोड़ों यात्रा के दौरान हार्ट अटैक से हुआ था। उनकी मौत के बाद से ही BJP ने इस सीट को लेकर रणनीति बनाना शुरु कर दिया था। बता दें कि योगी सरकार में मंत्री रह चुके महेंद्र सिंह पार्टी के राष्ट्रीय सचिव भी रह चुके हैं। पार्टी ने उन्हें कई चुनावों में अपना प्रभारी बनाया है।
पूर्वोत्तर में सरकार बनाने में निभा चुके है अहम भूमिका
डॉ महेंद्र सिंह को पार्टी ने इससे पहले भी चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। 2016 के असम विधानसभा चुनाव में उन्हें असम चुनाव का प्रभारी बनाया था। इसके बाद उन्होंने वहां BJP की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। इसके बाद उन्हें 2019 के लोकसभा चुनाव में अवध का प्रभारी बनाया गया। यहां उन्होंने अमेठी, सुलतानपुर, सीट पर पार्टी को जीत दिलाया।
इसके बाद उन्हें पिछले साल त्रिपुरा का प्रभारी बनाया गया, जहां उन्होंने कैंप करके पार्टी को जीताने का काम किया। राजनीति के जानकार बताते हैं कि चुनाव से 6 महीने पहले राज्य का मुख्यमंत्री बदलने में उनकी अहम भूमिका थी।
यह भी पढ़ें-राज्यसभा सदस्य न होने पर भी मोदी सरकार ने मायावती को दिया है सरकारी बंगला, जानिए क्यों?
ट्वीट कर BJP के शिर्ष नेतत्व का जताया अभार
जालंधर लोकलसभा उपचुनाव में पार्टी का प्रभारी बनाए जाने पर महेंद्र सिंह ने ट्वीट कर शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री JP नड्डा जी के आशीर्वाद से मुझे पंजाब जालंधर लोकसभा उपचुनाव का प्रभारी बनाए जाने पर शीर्ष नेतृत्व का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।”
Published on:
31 Mar 2023 03:26 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
