31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेटी का तिलक चढ़ाने पहुंचे तो पिता की हुई मौत, बरात में दूल्हे का भाई हार बैठ जिंदगी, पढ़े पूरा मामला

शादी समारोह की खुशियां मतम में बदली, तिलक में पिता और शादी में भाई की मौत।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Dhirendra Singh

•

Updated: 14 Feb 2018, 6:53 PM IST

Bride

Marriage

गोंडा. करनैलगंज में बेटी के हाथ पीले करने के लिए तिलक चढाने आए पिता की तिलक के मंडप पर ही मौत हो गई। वहीं एक दूसरे परिवार के साथ भी ऐसी ही दुखद घटना हुई। इस घटना में बरात लड़की वालों के दरवाजे पर थी और दूल्हे के भाई की वहीं पर मौत हो गई। इससे दो परिवारों की तिलक व शादी समारोह की सारी खुशिंया मातम में बदल गई।

बेटी का तिलक चढ़ाने गए पिता की मंडप में मौत

यह दुखद घटना करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम नहवा परसौरा की है। गांव के रामदेव पाण्डेय के बेटे कुलदीप कुमार पाण्डेय की शादी ग्राम आंटा परसपुर निवासी राजकुमार शुक्ल की बेटी रिचा के साथ तय हुई। सोमवार को तिलक कार्यक्रम था।राजकुमार पाण्डेय अपनी पुत्री की शादी धूमधाम से करने के लिए तमाम रिस्तेदारों के साथ नहवा परसौरा में तिलक चढाने के लिए आये। जहां वर पक्ष की ओर से आयोजित भोज में तमाम लोग भोजन कर रहे थे। उसी बीच तिलक चढ़ाने का कार्य भी शुरु हो गया। तिलक की सभी रस्म पूरी भी नहीं हुई थी कि राजकुमार शुक्ला बेहोश होकर गिर गये। लोगों ने उन्हें उठाया और वाहन पर लेकर करनैलगंज के एक निजी चिकित्सक के यंहा पहुंचे तो चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक के मुताबिक राजकुमार की मौत दिल का दौरा पड़ने से हो गई।

बरात दरवाजे पर और जिंदगी से हार बैठा दूल्हे का भाई

शनिवार को आई बारात में दूल्हे के भाई की द्वारपूजा में अचानक तबियत खराब होने पर इलाज के लिए गोण्डा मुख्यालय लाते समय रास्ते मे ही मौत हो गयी। शनिवार की रात इटियाथोक में बलरामपुर जिले से आई बारात मे द्वारपूजा के दौरान दूल्हे के बड़े भाई राजेश मोदनवाल की हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग गाड़ी से गोंडा इलाज़ के लिए निकले। लेकिन रास्ते में ही दूल्हे के बड़े भाई की मौत हो गई। इसकी खबर सुनते ही परिवार के लोगों की खुशियां मातम में बदल गईं। लड़की के परिजन सहित मोहल्ले के लोगों ने आनन-फानन में गमजदा आंखों से किसी तरह शादी सम्पन्न कराया।

चौधरी मैरेज हाल इटियाथोक में गोविंद बाग बलरामपुर से राजकुमार मोदनवाल के लड़के दीपक मोदनवाल की बारात मनोज मोदनवाल के यहां आई थी। बारात हाल से द्वारचार के लिए निकली ही थी कि लोगों की मानें तो दूल्हे के बड़े भाई सहित अन्य लोग नाच गाने में मस्त थे। डीजे की धुन पर डांस कर रहे थे। तभी अचानक दूल्हे के बड़े भाई राजेश कुमार मोदनवाल जमीन पर गिर गए। जिससे वहां हा हा कार मच गया पहले तो लोग समझे कि नशे के कारण ऐसा हुआ है, कुछ लोग नीबू चटाते रहे। लेकिन हालत और बिगड़ने पर मौज़ूद सभी उनको इलाज़ के लिए गोंडा के लिए लेकर निकले, पर रास्ते में ही मौत हो गई।

नहीं कराये दुल्हन की विदाई

द्वारपूजा के दौरान हुई मौत के बाद लड़की की शादी की रस्म दोनों परिवारो ने आनन फानन में शादी की रस्म तो पूरा कर लिया, लेकिन दुल्हन की बिना विदाई किए लड़के के परिवार के लोग वापस चले गए। पिता राजकुमार मोदनवाल ने कहा जो भगवान को जो मंज़ूर था, वह हुआ। इसमें दुल्हन का क्या दोष है अब अपने बड़े लड़के के अंतिम संस्कार के बाद ही लड़की की विदाई कराई जायेगी।