15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गेस्ट हाउस कांड को लेकर मायावती का अखिलेश यादव पर जोरदार वार, PDA दिवस को बताया नाटक

Mayawati statement: बसपा प्रमुख मायावती ने समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कांशीराम जयंती पर PDA दिवस मनाने को राजनीतिक नाटक बताया और गेस्ट हाउस कांड समेत कई पुराने मुद्दे उठाए।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Himesh Rana

Feb 26, 2026

फोटो- मायावती का सपा पर बड़ा हमला

UP News: बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने समाजवादी पार्टी (SP) पर तीखा हमला बोलते हुए एक्स पर लिखा है कि सपा ने कांशीराम की जयंती पर PDA दिवस मनाने की घोषणा महज राजनीतिक स्वार्थ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा का इतिहास दलितों, पिछड़ों और बहुजन महापुरुषों के सम्मान के खिलाफ रहा है और अब वोट के लिए दिखावा किया जा रहा है।

गेस्ट हाउस कांड और समर्थन वापसी का किया जिक्र

मायावती ने अपने बयान में 1995 के लखनऊ गेस्ट हाउस कांड का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के दौरान उनके ऊपर जानलेवा हमला हुआ था, जो इतिहास में दर्ज है। उन्होंने कहा कि दलितों पर अत्याचार रोकने की शर्त के बावजूद तत्कालीन सरकार ने रवैया नहीं बदला, जिसके बाद BSP ने समर्थन वापस लिया था।

जिलों और संस्थानों के नाम बदलने का आरोप

BSP प्रमुख ने आरोप लगाया कि सपा सरकार ने कांशीराम और संत रविदास के नाम पर बने जिलों, अस्पतालों और संस्थानों के नाम बदल दिए। उन्होंने कहा कि यह बहुजन समाज के सम्मान के खिलाफ है। मायावती ने यह भी कहा कि सपा ने कांशीराम के निधन पर राजकीय शोक तक घोषित नहीं किया।

सपा और भाजपा पर मिलकर राजनीति करने का आरोप

मायावती ने सपा पर मुस्लिम समाज के साथ भी विश्वासघात का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सपा की नीतियों से भाजपा को फायदा मिला और दोनों दलों की राजनीति से बहुजन और मुस्लिम समाज को नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने बहुजन समाज से सपा से सावधान रहने की अपील भी की।

क्या है PDA दिवस ?

समाजवादी पार्टी और उसके प्रमुख अखिलेश यादव ने PDA को एक सामाजिक और राजनीतिक गठजोड़ के रूप में पेश किया है। इसका उद्देश्य इन तीन बड़े वर्गों को एकजुट करना बताया जाता है। सपा का कहना है कि ये वर्ग आबादी का बड़ा हिस्सा हैं, इन्हें राजनीतिक रूप से मजबूत करना जरूरी है और इनके अधिकार और सम्मान के लिए जागरूकता बढ़ाई जाएं।