लखनऊ. बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने हाल ही में जारी किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के वीडियो को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार को सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो उसी समय जारी कर देना चाहिए था जब इसे अंजाम दिया गया था, लेकिन अब जब 2019 के लोकसभा चुनाव नजदीक हैं, तो सरकार ने यह वीडियो जारी किया है।