4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

योगी के मंत्री का ‘आप’ पर हमला, बोले- दिल्‍ली में ऑक्‍सीजन घोटाला करने वाली केजरीवाल सरकार हम पर लगा रही है आरोप

चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्‍ना ने सभी आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि 'आप’ अपने घोटालों पर पर्दा डालने के लिए यूपी सरकार के कार्यों पर लगा रही प्रश्‍नचिन्‍ह

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

lokesh verma

Jul 05, 2021

CM Yogi

CM Yogi

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. मेडिकल उपकरण की खरीद फरोख्त मामले में यूपी सरकार पर लगाए गए आरोपों को लेकर उत्तर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्‍ना ने आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने सभी आरोपों बेबुनियाद बताया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि दिल्‍ली में ऑक्सीजन घोटाला करने वाली केजरीवाल सरकार अपने घोटालों पर पर्दा डालने के लिए यूपी सरकार के कार्यों पर प्रश्‍न चिन्‍ह लगा रही है। आप के सभी आरोप झूठे हैं। इन खोखली बातों से वो महामारी के दौरान यूपी सरकार के सराहनीय कार्यों की झुठला नहीं सकती है। देश के अन्‍य राज्‍यों की अपेक्षा यूपी ने बेहतर रणनीति के अनुसार कार्य किया, जिस कारण आज उत्तर प्रदेश की स्थिति अन्य प्रदेशों से काफी बेहतर है।

यह भी पढ़ें- ट्रिपल टी रणनीति से यूपी ने दी कोरोना को मात, अब तीसरी लहर से जंग की तैयारी

चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्‍ना ने कहा कि आम आदमी पार्टी को यह पता होना चाहिए कि चिकित्सा क्षेत्र में बेहतर इलाज के लिए नई नई तकनीकों का इस्तेमाल किया जाता है। जिसके लिए अस्पतालों में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं देने के लिए नई तकनीक वाले उपकरणों की जरूरत होती है। ऐसे में हर उपकरण का एक बेसिक मॉडल तो उसके दूसरे मॉडल भी होते हैं। उन्होंने कहा कि वेंटिलेटर के बेसिक मॉडल के साथ ही बाजार में उस कंपनी के ही अलग-अलग फीचर के ये वेंटिलेटर मौजूद हैं, जिनके दाम बेसिक मॉडल से ज्यादा होते हैं।

उन्होंने कहा कि वेंटिलेटर (ड्रेजर) का बेसिक मॉडल जो नॉन अपग्रेडेबल है, उसके दाम 10.5 लाख प्‍लस जीएसटी है। वहीं इसके अपग्रेडेबल मॉडल के लिए अधिक राशि दी गई है। इसी तरह से प्रदेशवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं देने के लिए एमएमवी मॉनिटरिंग मिनट वॉल्‍यूम, ऑटो फ्लो मॉड्यूल जैसे आधुनिक तकनीक से लैस चिकित्‍सा उपकरणों का ऑर्डर दिया गया है। उन्होंने कहा कि एमपी ने 10.5 प्लस जीएसटी वाले क्‍लासिक मॉडल का ऑर्डर दिया। वहीं लखनऊ के केजीएमयू ने बिना किसी मॉड्यूल के चुनिंदा मॉडल का आर्डर दिया, जिसकी कीमत 12.5 लाख प्लस जीएसटी है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सभी मशीनें पारदर्शिता निविदा प्रक्रिया के जरिए से उचित दामों पर खरीदी गई हैं।

‘आप’ ने निकाला दिल्‍ली वालों दम

उन्होंने केजरीवाल सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्‍ली में ऑक्सीजन घोटाला किया। ऑक्सीजन की मांग को चार गुना बढ़ा दिया था, जिससे दूसरे प्रदेशों में ऑक्सीजन की भारी किल्लत हो सकती थी। यह किसी भी सरकार का एक अमानवीय चेहरा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य उपकरणों की खरीद में धांधली आम आदमी पार्टी ने की है। उन्होंने कहा कि ये वही आम आदमी पार्टी है, जिसने 90 हजार के ऑक्सीमीटर खरीदे थे।

यह भी पढ़ें- पंचायतों में भाजपा ने बनाई पकड़, पीएम मोदी ने कहा जनसेवा और कानून के राज के लिए जनता जनार्दन का दिया हुआ आशीर्वाद है जीत

Story Loader