
Mentha Oil Rate Mentha Oil Price Today : मेंथा ऑयल के रेट में तेजी, जानें-आज का Mint Oil Price
लखनऊ. Mentha Oil Rate Mentha Oil Price Today (3 january 2022) Mentha Oil Rate Today 1014.20 रुपए प्रति किग्रा है। MCX में आज बाजार 1014.20 रुपए प्रति किग्रा पर खुला। और रेट अभी तके 1017.40 रुपए प्रति किग्रा की उंचाईयों को छूने लगा। फिर 1002.70 रुपए प्रति किग्रा पर मार्केट में मेंथा के भाव आ गए। वैसे एवरेज प्राइस 1,010.04 है। MCX में 1 जनवरी को Mentha Oil Rate 1006.50 रुपए प्रति किग्रा था। आखिरकार कमोडिटी एक्सपर्ट की भविष्यवाणी सही साबित हुई। एक ही दिन में 14.40 रुपए प्रति किग्रा की भारी बढ़ोत्तरी हुई। कमोडिटी एक्सपर्ट का कहना है कि नया साल मेंथा आयल निवेशकों को ढेर सारा मुनाफा देने वाला है। जनवरी लास्ट तक मेंथा आयल का रेट 1500 रुपए प्रति किग्रा होने की उम्मीद है। निवेशक जमकर बैठे रहें मुनाफे की शुरुआत हो गई है।
मेंथा ऑयल रेट में लगातार बदलाव - सुबह से शाम में Mentha Oil Price में लगातार बदलाव होता रहता है। कमोडिटी एक्सपर्ट का कहना है कि, मेंथा ऑयल (Mentha Oil) के एक्सपोर्ट डिमांड में रफ्तार देखने को मिल रही है। इसलिए निवेशक इसमें बने रह सकते हैं।
दवा कम्पनियों में मेंथा ऑयल की भारी डिमांड - मेंथा ऑयल का इस्तेमाल फार्मा और एफएमसीजी इंडस्ट्री में होता हैै दवाइयों के अलावा यह साबुन, सैनिटाइजर और कफ सीरप बनाने में इस्तेमाल होता है। पान मसाला उद्योग में भी इस्तेमाल होता है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट के साथ ही घरेलू बाजार में भी मेंथा ऑयल की डिमांड ने रफ्तार पकड़ ली है।
Mentha Oil Rate का नया टारगेट 1500 रुपए किग्रा - नए साल 2022 के पहले ही दिन Mentha Oil नई ऊंचाइयां छू रहा है। कमोडिटी एक्सपर्ट का मानना है कि बस इधर आपने गंगा स्नान किया उधर आपके उपर धन की वर्षा होने लगेगी। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि, जनवरी लास्ट तक Mentha Oil के Rate 1500 प्रति किलोग्राम पहुंच जाएंगे। बस धैर्य के साथ रहना है।
Mentha Oil Price Mentha Oil Rate Today (2 january 2022) - MCX में 2 जनवरी को Mentha Oil Rate Today 1006.50 रुपए प्रति किग्रा है। रेट धीरे धीरे अपनी रफ्तार तेज कर रहे हैं।
देश में 90 फीसदी पिपरमेंट की खेती - देश में 90 फीसदी पिपरमेंट की खेती यूपी में होती है। यूपी मेंथा ऑयल का सबसे बड़ा उत्पादक भी है। बाराबंकी समेत पूर्वांचल के कई जिलों में नकदी फसल के रूप में पिपरमेंट की खेती होती है।
एक बीघा में 25 किलो तेल - एक बीघा मेंथा की फसल लगाने में पांच-छह हजार रुपए का खर्च आता है। एक बीघा में करीब तीन टंकी मेंथा निकलता है। इससे 20 से 25 किलो मेंथा ऑयल निकल आता है।
जनवरी 2022 में Mentha Oil Rate -
2 जनवरी - 1006.50 रुपए प्रति किलोग्राम
1 जनवरी - 1006.50 रुपए प्रति किलोग्राम
30 दिसम्बर - 992.10 रुपए प्रति किलोग्राम
29 दिसम्बर - 992.10 रुपए प्रति किलोग्राम
28 दिसम्बर - 992.10 रुपए प्रति किलोग्राम
27 दिसम्बर - 979.00 रुपए प्रति किलोग्राम।
Updated on:
03 Jan 2022 10:47 am
Published on:
03 Jan 2022 07:47 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
