15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mini Portable AC: भीषण गर्मी से राहत दिलाएगा ये एसी, कीमत 500 रुपये से भी कम, बिजली बिल भी न के बराबर

Mini Portable AC- भीषण गर्मी से राहत देने वाले मिनी पोर्टेबल एसी की कीमत कम है और सबसे अच्छी बात यह है कि इसे किसी भी जगह एडजस्ट किया जा सकता है। इसे स्टडी टेबल या बेड के पास या किसी भी जगह रखा जा सकता है।

2 min read
Google source verification
Mini Portable AC Consume Low Electricity Available at Low Cost

Mini Portable AC Consume Low Electricity Available at Low Cost

अप्रैल में मई-जून जैसी गर्मी का एहसास होने लगा है। सुबह 8 बजे की धूप दोपहर 12 बजे के बराबर तेज होती है। लू के थपेड़े भी परेशान करते हैं। ऐसे में सिर्फ पंखे की हवा आपको गर्मी से राहत नहीं दे सकती। एसी भी खरीदना हर किसी के बस में नहीं होता। ऐसे में आप चाहें तो एसी जैसी ठंडक देने वाले मिनी एसी को खरीद सकते हैं। इसकी कीमत भी कम है और सबसे अच्छी बात यह है कि इसे किसी भी जगह एडजस्ट किया जा सकता है। इसे स्टडी टेबल या बेड के पास या किसी भी जगह रखा जा सकता है। अगर आप भी इसे खरीदने चाहते हैं तो आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं, जिससे कि आप समझ सकें कि यह डिवाइस आपके लिए कैसा रहेगा।

400 रुपये में खरीदें मिनी पोर्टेबल एसी

मार्केट में पोर्टेबल कूलिंग डिवाइस के तौर पर मिनी एसी की डिमांड बढ़ रही है। यह एसी दिखने में जितना छोटा है, रूम को ठंडा करने में उतना ही असरदार है। मिनी पोर्टेबल एसी को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही माध्यम से खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 400 रुपये से लेकर 2,000 रुपये तक है। ये अलग-अलग डिजाइन और शेप में मौजूद हैं। आप अपनी पसंद के अनुसार इसे खरीद सकते हैं।

कैसे करता है काम

यह एसी दूसरे एसी से कुछ अलग है। इसे चलाने के लिए इसमें या तो ड्राई आइस का इस्तेमाल करना होता है या फिर पानी का, जिससे ये कमरे को कूल कर सके। सबसे अच्छी बात यह है कि इससे बिजली खपत न के बराबर होती है। इसे टेबल फैन की तरह किसी स्टडी टेबल पर रख सकते हैं या फिर बेड के पास। यह टेबल पर काम करने वाले लोगों के लिए बेहतरीन डिवाइस है।

यह भी पढ़ें: वह अल्कोहल जिसे पीने के बाद नहीं आएगी गंध, जानें उन ड्रिंक्स के नाम

कहां खरीद सकते हैं एसी

मिनी पोर्टेबल एसी को आप किसी भी ऑनलाइन शॉपिंग साइट से खरीद सकते हैं। इसकी प्राइस हर साइट पर अलग हो सकती है।