23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mission 2024 : मुस्लिमों को लुभाने के लिए भाजपा की नई रणनीति

BJP New Strategy यूपी में मुस्लिमों को लुभाने के लिए आज से विशेष अभियान चलाएगी। हर घर तिरंगा अभियान के तहत मुस्लिम बाहुल्य बस्तियों में तिंरगा यात्रा निकाल रही है। भगवा दल के कार्यकर्ता और नेता सबकी कोशिश है कि, 13 से 15 अगस्त तक मुस्लिम बाहुल्य बस्तियों में, घरों पर तिरंगा लहराए।

2 min read
Google source verification
Mission 2024 : मुस्लिमों को लुभाने के लिए भाजपा की नई रणनीति

Mission 2024 : मुस्लिमों को लुभाने के लिए भाजपा की नई रणनीति

भाजपा इस वक्त लोकसभा चुनाव 2024 तैयारियों में जुटी हुई है। नई रणनीतियां बनाई जा रहीं हैं। दिग्गजों के बीच मंथन हो रहा है। वजह है कि पार्टी चाहती है चुनाव 2024 में चारों तरफ भगवा लहराए। इसके तहत भाजपा विपक्ष के सबसे मजबूत वोटबैंक में सेंध लगाने जा रही है। यूपी में मुस्लिमों को लुभाने के लिए आज से विशेष अभियान चलाएगी। हर घर तिरंगा अभियान के तहत मुस्लिम बाहुल्य बस्तियों में तिंरगा यात्रा निकाल रही है। भगवा दल के कार्यकर्ता और नेता सबकी कोशिश है कि, 13 से 15 अगस्त तक मुस्लिम बाहुल्य बस्तियों में, घरों पर तिरंगा लहराए। मुस्लिम समाज को अपना साथी बनाने के लिए भाजपा ने अपनी अल्पसंख्यक मोर्चे विंग को अलर्ट किया है। और निर्देश दिए गए हैं कि, मुस्लिम हित की चलाई जा रही मोदी और योगी सरकार की योजनाओं से परिचित कराएं। और उनके मन में विपक्ष से फैली गई जो भी गलतफहमी है, उसे दूर करें।

27-29 अगस्त लगेगा प्रशिक्षण शिविर

मिशन 2024 भाजपा के लिए कामयाब रहे, इसके लिए मुस्लिमों का साथ बेहद जरूरी है। इसलिए भाजपा अपने अल्पसंख्यक विंग को मजबूत कर रही है। वो मुस्लिम समाज का कैसे दिल जीत सके और उनके हर सवाल का जवाब कैसे दे सकें, इसके लिए भाजपा 27 से 29 अगस्त के बीच प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर रही है। इस प्रशिक्षण शिविर में भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश के सभी पदाधिकारी और मुस्लिम नेता मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ें -कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, पुलिस को गिरफ्तार करने का आदेश

भाजपा की रणनीति

सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य लगातार विपक्ष से पूछ रहे कि, आखिर विपक्ष ने पसमांदा मुस्लिमों के लिए क्या खास किया। उसकी लिस्ट दें। पसमांदा मुस्लिमों को भाजपा के पक्ष में लाने को लेकर केशव मौर्य खुद कई ट्वीट किए हैं। डिप्टी सीएम मौर्य की यह बातें भाजपा की रणनीति का नतीजा है।

यह भी पढ़ें -सांसद वरुण गांधी भाजपा पर दागा एक सवाल, सरकारी खजाने पर आखिर पहला हक किसका है?