5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Weather updates: 20 जिलों में बारिश की संभावना, अगले चार दिनों के लिए अनुमान जारी

UP Weather udpates: 13 जून को मानसून (Monsoon) की दस्तक से उत्तर प्रदेश में मौसम सुहाना है.

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Abhishek Gupta

Jun 17, 2021

UP Weather updates

UP Weather updates

लखनऊ. UP Weather udpates: 13 जून को मानसून (Monsoon) की दस्तक से उत्तर प्रदेश में मौसम सुहाना है। कहीं बारिश हो रही तो कहीं बादलों की आवाजाही जारी है। बीच-बीच में हल्की उमस भी हो रही है, लेकिन अधिकतम तापमान नियंत्रण में हैं। प्रदेश में किसी भी जिलों का तापमान 35 से ऊपर नहीं है। बुंदेलखंड की जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी तीन से चार दिनों में मौसम खुशनुमा रहेगा और बारिश की संभावना है। प्रदेश के करीब 20 जिलों के लिए आज शाम तक तेज बारिश का अनुमान जताया गया है।

ये भी पढ़ें- UP Weather Updates : मानसून को फिर नहीं पढ़ पाया मौसम विभाग, समय से पहले दी दस्तक, इस साल जमकर होगी बारिश

आज पूर्वी यूपी के कई जिलों में तेज बारिश की संभावना-
मौसम विभाग ने आज शाम तक कई जिलों में तेज बारिश का अनुमान जताया है। इसके अनुसार फिरोजाबाद, आगरा, इटावा, मैनपुरी, कन्नौज, औरैया, कानपुर नगर, हरदोई, जालौन, उन्नाव और फर्रुखाबाद में अगले कुछ घंटों में हवा के तेज झोंके के साथ बरसात हो सकती है। इसके अतिरिक्त पश्चिम यूपी के नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, अमरोहा, बागपत, बरेली व मुरादाबाद में बारिश की संभावना है। वहीं पूर्वांचल के ज्यादातर जिलों में बारिश का अनुमान जताया गया है।

ये भी पढ़ें- UP Weather Update : मौसम विभाग का यूपी के इन जिलों में 20 जून तक बारिश, तेज हवा और आकाशीय बिजली का अलर्ट

तीन-चार दिनों का अनुमान-
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के अलग-अगले हिस्सों में अगले तीन से चार दिनों तक कहीं-कहीं बारिश तो कहीं-कहीं बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। राजधानी लखनऊ में भी रूक-रूक कर बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इसके अतिरिक्त गोरखपुर, वाराणसी, गाजीपुर जैसे पूर्वी यूपी के जिलों में बारिश का जोर ज्यादा देखने को मिलेगा, तो मेरठ, आगरा, बुलंदशहर नोएडा जैसे जिलों में बारिश का आंशिक असर देखने को मिलेगा।