
Prisoners in Jail: यूपी की जेलों में बंद हैं देश में सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे कैदी
National Crime Record Bureau: नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो ने अभी जल्द ही एक प्रिजन स्टैटिस्टिक्स रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में बेहद चौंकाने वाले खुलासे हुए है। इस रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा ग्रैजुएट कैदी उत्तर प्रदेश की जेलों में बंद हैं। आँकड़ों के मुताबिक यूपी की जेलों में कुल 1,866 ग्रेजुएट कैदी बंद हैं। उत्तर प्रदेश के बाद दूसरा स्थान आता है मध्य प्रदेश का। यहाँ की जेलों में कुल 982 कैदी ऐसे हैं जो ग्रैजुएट हैं। मध्य प्रदेश के बाद बिहार में ग्रेजुएट मुजरिमों की संख्या 677 है। वहीं महाराष्ट्र में 397 मुजरिम और राजस्थान में 451 मुजरिम ग्रेजुएट हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक देश की जेलों में कुल 7, 225 ग्रेजुएट कैदी अलग-अलग जेलों में बंद हैं।
देश की जेलों में बंद कुल 8,430 कैदी हैं पोस्ट ग्रैजुएट
देश भर की जेलों में बंद कुल 4,88,511 कैदियों (2020 के आँकड़ों के मुताबिक) में से 6.4 प्रतिशत कैदी यानी की 31,204 कैदी ग्रेजुएट हैं। तो वहीं 1.7 प्रतिशत यानी 8,430 कैदी पोस्ट ग्रैजुएट हैं। जबकि, 1.3 प्रतिशत यानी 6,286 कैदी तकनीकी डिग्री या डिप्लोमा धारक हैं। वहीं इनमें से 2,00,496 कैदी यानी की 41 प्रतिशत कैदी दसवीं पास भी नहीं हैं। जबकि 1,10,460 कैदी यानी की 22.6 प्रतिशत कैदी ऐसे हैं जो 10वीं या 12वीं पास हैं। वहीं जेलों में बंद कुल 1,31,635 कैदी यानी की 26.9 प्रतिशत कैदी निरक्षर हैं।
सबसे ज्यादा विदेशी कैदी भी यूपी की जेलों में
भारत की जेलों में बंद विदेशी कैदियों की बात करें तो तो सबसे ज्यादा विदेशी कैदी उत्तर प्रदेश की जेलों में बंद हैं। यहाँ की जेलों में बंद 127 कैदी ऐसे हैं जो किसी और देश के रहने वाले हैं। इसके बाद नंबर आता है महाराष्ट्र का यहाँ की जेलों में 68 कैदी ऐसे हैं जो दूसरे देश के रहने वाले हैं। वहीं राजस्थान की जेलों में 21 कैदी और मध्य प्रदेश और बिहारी की जेलों में बंद 11-11 कैदी ऐसे हैं जो दूसरे देशों के हैं।
Published on:
20 Feb 2022 06:19 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
