14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोस्टवांटेड अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन की लोकेशन मिली! प्रयागराज में कई जगहों पर छापेमारी

Atiq Ahmed News: यूपी से बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों का दावा है कि माफिया अतीक अहमद की बीवी और उसके भाई अशरफ की पत्नी जैनब प्रयागराज में है। इसको लेकर छापेमारी भी हुई।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Aman Pandey

Mar 21, 2024

Most wanted Atiq ahmed wife Shaista and ashraf ahmed wife Zainab in Prayagraj

Shaista Parveen News: प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल शूटआउट केस में माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन और उसकी देवरानी जैनब फातिमा आरोपी है। दोनों की तलाश में पुलिस ने बुधवार रात एक बजे से सुबह पांच बजे तक प्रयागराज में कई जगहों पर छापेमारी की। साथ ही लग्जरी वाहनों की तलाशी भी ली। लेकिन दोनों के बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी।

दरअसल, देर रात पुलिस को जानकारी मिली थी कि अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन और उसकी देवरानी जैनब प्रयागराज आई हुई है। आशंका जताई जा रही है कि देवरानी जेठानी आज प्रयागराज कोर्ट में अतीक अहमद के बेटे अली अहमद से मिलने के लिए यहां पहुंचने वाली थीं। अली अहमद की आज प्रयागराज के कोर्ट में पेशी है।

पुलिस अफसरों का कहना है कि खुफिया इनपुट के आधार पर छापेमारी की गई थी। पुलिस इन इलाकों में अब भी गुपचुप तरीके से निगाह बनाए हुए है। इंटेलिजेंस के साथ ही साथ सादे ड्रेस में भी पुलिस कर्मियों को लगाया गया है। उमेश पाल शूटआउट में अतीक के परिवार की तीन महिलाएं वांटेड हैं। शाइस्ता परवीन और जैनब फातिमा के साथ ही अतीक वा अशरफ की बहन आयशा नूरी भी फरार है।