4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

5 लाख का लोन लेने पर नहीं देना होगा ब्याज, ऐसे करें अप्लाई

Mukhyamantri Yuva Udyami Yojana: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के तहत 8वीं पास आवेदक करीब 5 लाख रुपए तक के लोन ब्याज मुक्त ले सकता है। इस योजना का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjana Singh

•

Updated: 4 Jan 2025, 11:23 AM IST

Mukhyamantri Yuva Udyami Yojana

MYUVA Yojana: प्रदेश में युवाओं के रोजगार के लिए सरकार ने अनूठी पहल की है। अब युवा स्कीम के जरिए लोग 5 लाख तक का लोन ले सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि 4 साल तक आपको इस लोन का कोई ब्याज नहीं देना होगा। यह स्कीम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 जनवरी को लांच करेंगे।

क्या है मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना?

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना (MYUVA) की शुरुआत की है। इसके जरिए इस साल एक लाख लोगों को ब्याज मुक्त लोन दिलाया जाएगा ताकि बेरोजगार युवा अपना उद्योग लगा सकें। यह योजना इसी महीने की 24 तारीख को लांच की जाएगी।

मुख्यमंत्री स्वयं बेरोजगार युवाओं को ब्याज मुक्त कर्ज का अनुमति पत्र देंगे। इसमें सबसे ज्यादा फायदा बेरोजगार युवाओं को होना है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की इस योजना को पिछले साल कैबिनेट ने मंजूरी दी थी। इससे संबंधित पोर्टल पर युवाओं ने इसके लिए आवदेन करना शुरू कर दिया है। 

योजना की मुख्य विशेषताएं

ब्याज मुक्त ऋण: इस योजना के तहत, अगर आप 8वीं पास है और अपना बिजनेस या स्टार्टअप खोलना चाहते हैं तो आप 5 लाख रुपए के ब्याज मुक्त ऋण के लिए आवेदन कर सकते हैं।
बिना गारंटी के ऋण: युवाओं को बिना किसी गारंटी के यह ऋण उपलब्ध होगा, जिससे उन्हें उद्यमिता के क्षेत्र में प्रोत्साहन मिलेगा।
मार्जिन मनी सहायता: सरकार द्वारा मार्जिन मनी के रूप में सहायता प्रदान की जाएगी। सरकार 50 हजार रुपये की रकम मार्जिन मनी के रूप में देगी।

यह भी पढ़ें: बेटियों की शादी के लिए सरकार देगी पैसा, जानें कैसे करें आवेदन

पात्रता

आयु सीमा: 21 से 40 वर्ष के बीच के युवा इस योजना के लिए पात्र हैं।
शैक्षणिक योग्यता: आवेदक न्यूनतम 8वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। स्किल सर्टिफिकेट जरूरी।
निवास: आवेदक उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।