
Akhilesh mulayam naidu
लखनऊ. 2019 लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी दलों को एकजुट करने में जुटे तेदेपा प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव व समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से गुरुवार को मुलाकात की। जिसके बाद मुलायम व अखिलेश दोनों ने ही बड़ा बयान जारी किया। आपको बता दें कि गुरुवार को इससे पहले चंद्रबाबू नायडू ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार व समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शरद यादव से भी मुलाकात की थी। बसपा सुप्रीमो मायावती से भी वह पहले ही मुलाकात कर चुके हैं और भाजपा के खिलाफ महागठबंधन या विपक्षी दलों को एकजुट करने की पहल को काफी सराह रहे हैं। आंध्र प्रदेश के सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की। उनका कहना है कि हम राष्ट्र को बचाने के लिए एक साथ आ रहे हैं। सभी विपक्षी दलों को एक होने की जरूरत है।
मुलायम ने दिया यह बयान-
चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात के बाद मुलायम सिंह यादव व अखिलेश यादव ने मीडिया से बात की। इस दौरान मुलायम ने कहा कि नायडू से काफी लंबी बातचीत हुई। हम दोनों के संबंध कभी भी बिगड़ नहीं सकते। गठबंधन के लिए दलों के नाम न बताते हुए उन्होंने कहा कि कई दल हैं, अगर हम सब एक साथ हो जाएं, तो देश का माहौल बदल जाएगा। देश का महौल काफी बिगड़ा हुआ है व काफी दूषित है। वो (भाजपा) अंदर कुछ और कहते हैं व बाहर कुछ कहते हैं। हम लोगों में ऐसा नहीं है, जो अंदर है वहीं बाहर भी है।
अखिलेश यादव ने कहा यह-
मुलायम सिंह यादव के साथ खड़े अखिलेश यादव ने मुलाकात के बारे में कहा कि हमने भी उनसे मुलाकात की है और हमें उम्मीद है कि आगे भी हम मिलेंगे। मुलाकात होती रहनी चाहिए। मिलने से ही लोकतंत्र के रास्ता नितलते हैं। देश के समाने बड़ा सवाल खड़़ा है, लोकतंत्र के सामने संकट खड़ा हो गया है। सभी मिलकर काम करें, जिससे देश व लोकतंत्र को बचाया जा सके।
Updated on:
01 Nov 2018 10:46 pm
Published on:
01 Nov 2018 10:46 pm
