20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सियासत के बड़े खिलाड़ी मुलायम सिंह यादव

देश के पूर्व रक्षामंत्री और उत्तर प्रदेश के कई बार मुख्यमंत्री रह चुके मुलायम सिंह यादव इन दिनों अस्वस्थ चल रहे हैं।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Abhishek Gupta

May 08, 2020

Mulayam singh yadav

Mulayam singh yadav

लखनऊ. देश के पूर्व रक्षामंत्री और उत्तर प्रदेश के कई बार मुख्यमंत्री रह चुके मुलायम सिंह यादव इन दिनों अस्वस्थ चल रहे हैं। वृद्धावस्था की वजह से होने वाली बीमारियों के इलाज के लिए उन्हें कभी गुडग़ांव के मेदांता अस्पताल में तो कभी लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया जाता है। हाल ही में वे मुबंई के लीलावती अस्पताल से इलाज कराकर भी लौटें हैं। फिलहाल, सपा संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की सेहत में सुधार है। कोलोनोस्कोपी, अल्ट्रासाउंड, शुगर समेत अन्य जांच रिपोर्ट सामान्य आयी है। उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी कर दी जाएगी। उन्हें पेट में दर्द की शिकायत होने पर शहीद पथ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था।

ये भी पढ़ें- श्रावस्ती में मिला एक और कोरोना संक्रमित मरीज, संपर्क में आए 66 लोगों के लिए गए सैंपल, यह गांव हुआ सील

तीन बार यूपी के मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव सियासत के बड़े माहिर खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपने दम पर समाजवादी पार्टी खड़ी की थी जिसके मुखिया आज उनके बेटे अखिलेश यादव हैं। मुलायम की उम्र 80 साल के ऊपर हो चुकी है। पिछले 53 साल से वह चुनावी राजनीति में हैं। 4 अक्टूबर 1992 को समाजवादी पार्टी का गठन किया। 22 नवंबर 1939 को उत्तर प्रदेश के इटावा में सैफई में जन्में मुलायम किसान परिवार से हैं। उनकी माता का नाम मूर्ति देवी और पिता का नाम सुघर सिंह है। मुलायम एमए, बीटी तक की पढ़ाई की है। राजनीति में आने से पहले वे एक इंटर कॉलेज में अध्यापक भी रहे।

ये भी पढ़ें- प्रवासी कामगारों को यूपी लेकर आई 69 ट्रेनें, इन 40 जिलों में पहुंच रही सभी, देखें लिस्ट

सुप्रीम कोर्ट में स्वीकारी थी अपनी दूसरी शादी की बात-

इनकी शादी मालती देवी से हुई थी जिनका मई 2003 में देहांत हो गया। अखिलेश यादव मालती देवी के पुत्र हैं। जबकि मुलायम के दूसरे बेटे प्रतीक यादव हैं, जो उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता से पैदा हुए हैं। फरवरी 2007 में मुलायम सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी दूसरी शादी की बात को स्वीकारी थी।

1967 में पहली बार बने विधायक-
मुलायम ने 15 साल की कम उम्र में समाजवादी नेता डॉ. राम मनोहर लोहिया के नहर रेट आंदोलन में भाग लिया और जेल गए। 1967 में यह संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के टिकट पर पहली बार विधायक बने। इसके बाद 1974, 1977, 1985, 1989, 1991, 1993 और 1996 समेत कुल 8 बार विधायक निर्वाचित हुए। आपातकाल के दौरान मुलायम सिंह 19 महीने जेल में भी रहे। इसी साल वो पहली बार यूपी सरकार में मंत्री बने और उन्हें सहकारिता व पशुपालन मंत्रालय मिला।

पहली बार बने सीएम-

वह 1989 में पहली बार मुख्यमंत्री बने।1992 में इन्होंने समाजवादी पार्टी बनायी। नवंबर 1993 में बहुजन समाज पार्टी से गठजोड़ कर कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनाई और दोबारा मुख्यमंत्री बने। 1996 में पहली बार मैनपुरी सीट से लोकसभा चुनाव जीता। केंद्र में संयुक्त मोर्चे की सरकार बनी और वह रक्षा मंत्री बने। 1998 में चुनाव में संभल से लोकसभा में पहुंचे। 1999 में यह संभल और कन्नौज दोनों जगह से जीते। 2003 में मुलायम सिंह की फिर यूपी के मुख्यमंत्री बने और 2007 तक रहे। इसके बाद 2004 व 2009 में मैनपुरी सीट से लोकसभा चुनाव जीता। इसके बाद 2014 में भी मैनपुरी के साथ आजमगढ़ से सांसद निर्वाचित हुए। 2012 में जब राज्य में सपा सरकार बनी तो उन्होंने अपने बेटे अखिलेश यादव को सीएम बनाया। 2019 में मुलायम मैनपुरी सीट से सांसद हैं।