1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रवासी कामगारों को यूपी लेकर आई 69 ट्रेनें, इन 40 जिलों में पहुंच रही सभी, देखें लिस्ट

अवनीश अवस्थी ने बताया कि प्रदेश में विभिन्न राज्यों से 69 ट्रेन प्रवासी कामगारों एवं श्रमिकों को लेकर आ चुकी हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 8 May 2020, 8:52 PM IST

Trains

Trains

लखनऊ. अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कि सीएम योगी ने निर्देश दिए गए हैं कि सभी कामगारों के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए। उन्हें लाने या ले जाने में कोई परेशानी न आए। सभी श्रमिकों की स्क्रीनिंग जरूर की जाए। सीएम ने अपील भी की है कि कोई श्रमिक पैदल या साईकिल से न चले। इसे बीमारी का खतरा होगा।

इतनी ट्रेनी आ चुकी-

अवनीश अवस्थी ने बताया कि प्रदेश में विभिन्न राज्यों से 69 ट्रेन प्रवासी कामगारों एवं श्रमिकों को लेकर आ चुकी हैं। लखनऊ, गोरखपुर में 11-11 ट्रेन, प्रयागराज में 07 एवं बाराबंकी तथा आजमगढ़ में 03-03 ट्रेन आ चुकी हैं। इसी प्रकार आगरा, कानपुर, जौनपुर, बरेली, बलिया, वाराणसी, गाजीपुर में 02-02 ट्रेन प्रवासी कामगारों एवं श्रमिकों को विभिन्न राज्यों से लेकर आ चुकी हैं। सोनभद्र, गोण्डा, सीतापुर, उन्नाव, बस्ती, कासगंज, मानिकपुर (चित्रकूट), सुल्तानपुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, अम्बेडकरनगर, फतेहपुर, फर्रूखाबाद व चन्दौली जनपदों में भी प्रवासी कामगारों को लेकर ट्रेन पहुंच चुकी है या पहुंच रही हैं। साथ ही प्रतापगढ़, रायबरेली, अमेठी, मऊ, कन्नौज, बांदा, हरदोई, अयोध्या, हमीरपुर, कुशीनगर आदि जनपदों में भी प्रवासी कामगारों को लेकर ट्रेन पहुंच चुकी है या पहुंच रही हैं। प्रदेश के लगभग 40 जनपदों में ट्रेन लाए जाने की व्यवस्था कर ली गयी है।

48000 बेड की व्यवस्था हो गई-

उन्होंने बताया कि हर श्रमिक व्यवस्था के अनुसार ही ट्रेनों से आएं। अवनीश अवस्थी ने बताया कि शनिवार को एक फ्लाइट शारजाह से लखनऊ आएगी। सीएम ने टेस्टिंग की क्षमता को बढ़ाने के लिए निर्देश दिए हैं। साथ ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को एक सिरे से लगाकर सभी क्षेत्रों को सेनेटाइज किया जाना चाहिए। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि कोविड-19 अस्पतालों में 48000 बेड की व्यवस्था हो गई है। वहीं हर जनपद में पांच वेंटिलेटर दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं।