मुलायम सिंह यादव ने केंद्र सरकार के बैठे लोगों से कहा कि आपकी सरकार में बैठे लोगों को ही नहीं पता है कि यूपी के सीएम क्या कर रहे हैं। उन्होंने यूपी की समस्याओं को ओर सरकार का ध्यान केंद्रित करते हुए कहा कि किसान, युवा और व्यापारियों की दिक्कतों को दूर करने पर सरकार को जोर देना चाहिए। अमेरिका का उदाहरण पेश करते हुए सपा संरक्षक ने कहा कि वह एक समय बहुत गरीब देश था, लेकिन उसने किसानों को मौका दिया और उन्हें घाटा नहीं होने दिया। ऐसा करके अमेरिका आगे पहुंचा है, लेकिन हिंदुस्तान का किसान सबसे ज्यादा मेहनती है। जमीन भी उपजाउ है, बावजूद इसके पैसे के अभाव में उसकी जान जा रही है।