लखनऊ. समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव भले की मुख्यमंत्री न हो, लेकिन उनके आदेश आज भी योगी सरकार में जारी दिख रहे हैं। यूपी में भाजपा शासन को सवा साल से ऊपर हो गया है, लेकिन अचंबे वाली बात ये है कि उसके अधिकारियों के दिमाग में सपा सरकार ही काबिज है। दरअसल राज्य सरकार की अधिकृत शासनादेश की वेबसाइट पर मुलायम सिंह यादव के पुराने आदेश देखें गए जिससे योगी सरकार में हड़कंप मच गया।