16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखनऊ बीजेपी ऑफिस पर लगी मुलायम सिंह की होर्डिंग, जानें क्या है वायरल वीडियो की सच्‍चाई 

Lucknow के भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय के बाहर मुलायम सिंह यादव की होर्डिंग लगी हुई है। अपर्णा यादव की तस्वीर के साथ कार्यकर्ताओं ने ‘नेताजी को नमन’ लिखा है। 

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Nishant Kumar

Nov 17, 2024

Lucknow

Mulayam Singh Yadav Hording in Lucknow

Lucknow: राजनीति में सियासी जंग होना स्वाभाविक है। पक्ष और प्रतिपक्ष का एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला बदस्तूर जारी रहता है। ऐसे में हमारे में देश में कई ऐसे नेता हैं जो राजनीतिक धुरंधर होने के साथ-साथ अजातशत्रु हैं। उन्हें हर दल के नेता और कार्यकर्ता समान आदर और सम्मान के साथ याद करते हैं।

क्या है पूरा मामला ? 

समाजवादी पार्टी की नींव रखने वाले और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती 22 नवंबर को मनाई जाती है। ऐसे में उनके जन्मदिन के अवसर पर लखनऊ के भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय के बाहर मुलायम सिंह यादव की होर्डिंग लगाई गई।

किसने लगवाई होर्डिंग 

मुलायम सिंह यादव की होर्डिंग पर उनकी बहु भाजपा नेत्री और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव की तस्वीर लगी है। तस्वीर बीजेपी कार्यकर्ता चौधरी विवेक बालियान ने लगवाई है। होर्डिंग में मुलायम सिंह ने 85वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी गई है।

यह भी पढ़ें: UP by election 2024: दिल्ली और लखनऊ के इंजन आपस में टकरा रहे हैं…अंबेडकर नगर में अखिलेश ने भाजपा पर कसा तंज

बीजेपी ने बताया व्यक्तिगत होर्डिंग 

मुलायम सिंह यादव के होर्डिंग लगाए जाने पर बीजेपी और सपा के कार्यकर्तों में चर्चा हो रही है। चुनाव के इस माहौल में ऐसे होर्डिंग पर सपा कार्यकर्ताओं ने नाराजगी व्यक्त की है वहीं भाजपा ने इसे अपर्णा यादव का व्यक्तिगत मामला बताया है।