13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mustard Oil Rate Today (10th January 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : आसमान से जमीन पर पहुंचा सरसों के तेल, जानें आज के रेट

Mustard oil Rate Today (10th January 2022) : पिछले दस दिनों से सरसों के तेल के भाव में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। उत्तर प्रदेश के वायदा बाजार में सरसों का तेल कमजोर हुआ है। पिछले साल की तुलना में सरसों के तेल 10 जनवरी सोमवार को सप्ताह के पहले दिन 152 रुपये प्रति लीटर के औसत भाव पर खुला है। 2021 के बाद सरसों के तेल में यह 48 रुपये की सबसे बड़ी गिरावट है। क्योंकि 2021 में सरसों का तेल अपने अधिकतम स्तर 200 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया था।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

lokesh verma

Jan 10, 2022

mustard_oil_price.jpg

Mustard oil Rate Today (10thJanuary 2022) : यूपी के वायदा बाजार में सरसों का तेल नए साल की शुरुआत से ही लगातार कमजोर हुआ है। पिछले साल की तुलना में सरसों के तेल 10 जनवरी सोमवार को सप्ताह के पहले दिन 152 रुपये प्रति लीटर के औसत भाव पर खुला है। 2021 के बाद सरसों के तेल में यह 48 रुपये की सबसे बड़ी गिरावट है। क्योंकि 2021 में सरसों का तेल अपने अधिकतम स्तर 200 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया था। पिछले माह ही दिसंबर 2021 में तेल भाव के भाव 175 रुपये के इर्द-गिर्द घूम रहे थे। जनवरी 2022 आते ही गिरावट का दौर शुरू हुआ तो सरसों के तेल के भाव घटते गए। हालांकि बीच-बीच में हल्की बढ़ोतरी भी हुए, लेकिन उसके बाद भी सरसों का तेल आज 152 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। सरसों का तेल मंदा होने से लोगों के चेहरे एक बार फिर से खिल गए हैं।

Mustard Oil Price Mustard Oil Price Today (10th January 2022) : उत्तर प्रदेश के वायदा बाजार में सरसों के तेल के भाव में गिरावट का दौर जारी है। बाजार के जानकारों का दावा है कि आगामी दिनों में भी इसी तरह गिरावट जारी रहेगी और धीरे-धीरे ही सही, मगर सरसों का तेल अपने पुराने भाव यानी 100 रुपये के न्यूनतम को जरूर छूऐगा। बता दें कि 2021 में कोरोना महामारी के चलते बाजार बंद हो गए थे और बाजार कारोबारियों ने स्टॉक कर सरसों के तेल के भाव बढ़ा दिए थे। इस तरह सरसों का तेल अपने सर्वाधिक स्तर 200 रुपये प्रति लीटर तक जा पहुंचा था।

यह भी पढ़ें- सरसों के तेल भाव में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, बाजार विशेषज्ञ बोले- यही खरीदारी का सही समय

यूपी के विभिन्न शहरों में सरसों के तेल के सर्वाधिक रेट की बात करेें तो शाहजहांपुर में 10 जनवरी को भाव 153 रुपये पर खुले हैं। जबकि एक दिन पहले कानपुर में 9 जनवरी को सरसों का तेल 180 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुआ था। वहीं, गाजियाबाद में 8 जनवरी को सरसों का तेल 171 रुपये प्रति लीटर था। इसी तरह 7 जनवरी को गाेंडा में 181 रुपये, 6 जनवरी को गाजियाबाद में 171 रुपये, 5 और 4 जनवरी को गाेंंडा में ही क्रमश: 181 और 182 रुपये तो शाहजहांपुर में 3 जनवरी को 160 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़ें- Mustard Oil Rate Today : सरसों के तेल भाव में मामूली बढ़ोतरी, जानें आज के ताजा भाव

उत्तर प्रदेश के जिलों में सरसों के तेल के भाव में 10 जनवरी को अधिकतम और न्यूनतम रेट में ज्यादा अंतर नहीं नजर आया है। 10 जनवरी को शाहजहांपुर में सरसों का तेल न्यूनतम स्तर 152 रुपये प्रति लीटर पर खुला है। जबकि 9 और 8 जनवरी को कासगंज जिले में 138 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुआ था। वहीं, कासगंज में ही 7 जनवरी को न्यूनतम 140 रुपये प्रति लीटर था। इसी तरह 6 जनवरी को शाहजहांपुर में 151 रुपये, 5 जनवरी को कासगंज में 140 रुपये, 4 जनवरी को हाथरस में 143 रुपये तो 3 जनवरी को एटा में 145 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुआ था।