4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘जब मुजफ्फरनगर दंगे में लोग मर रहे थे, तब अखिलेश यादव सैफई में नाच देख रहे थे’, OP राजभर का अखिलेश यादव पर करारा हमला

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Samajwadi Party President Akhilesh Yadav) पर उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर (UP Cabinet Minister Om Prakash Rajbhar) ने करारा हमला बोला है। OP राजभर ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) पर दंगाइयों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Vinay Shakya

Jun 04, 2026

OP Rajbhar And Akhilesh Yadav

OP राजभर में अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाए (फोटो- पत्रिका)

यूपी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर (UP Cabinet Minister Om Prakash Rajbhar) ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में दंगे होते थे। इसके साथ ही उन्होंने UP पंचायत चुनाव के मुद्दे पर अखिलेश यादव पर हमला बोला है।

मंत्री बोले- दंगे में लोग मर रहे थे, तब अखिलेश नाच देख रहे थे

यूपी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला है। राजभर ने कहा- अखिलेश जी, जनता से कितना झूठ बोलेंगे? पहले तो यह बता दें। जब मुजफ्फरनगर दंगे की चपेट में था और लोग आपस में कट मर रहे थे तो उस समय मुख्यमंत्री के रूप में अखिलेश यादव सैफई में नाच देख रहे थे। क्या वे वही कानून-व्यवस्था चाहते हैं?

राजभर का आरोप- सपा की सरकार में 1000 दंगे हुए

ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके शासनकाल में 1000 दंगे हुए और 1200 लोगों की हानि हुई है। योगी के राज में एक भी दंगा नहीं हुआ, न कहीं कर्फ्यू लगा और न तो किसी की जान गई। अखिलेश यादव कानून व्यवस्था को लेकर बात कर रहे हैं, लेकिन कानून को अपने हाथ में कौन ले रहा है? मंत्री ने कहा- गाजियाबाद से ही शुरू करें तो अखिलेश यादव के वोटर की ओर से हत्या की जाती है। इस मामले पर वे नहीं बोल रहे हैं। मधुबन में यादव समाज के लोगों की ओर से राजभर समाज के शख्स का गला काट दिया जाता है, कोई नहीं बोलता है।

सपा पर OP राजभर ने लगाए गंभीर आरोप

मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राजभर ने कहा- कौशांबी में यादव समाज के लोग पाल की बेटी की रेप के बाद हत्या कर देते हैं। मऊ में 4 यादव नेता राजभर की हत्या कर देते हैं। ऐसे में कौन कानून हाथ में ले रहा है? सरकार कानून हाथ में ले रही है या समाजवादी पार्टी ले रही है?

मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि इसी तरह चंदौली में समाजवादी पार्टी की महिला नेता के साथ उनके समाज के लोगों ने मारपीट की। चंदौली में 4 लोगों ने सपा की महिला नेता से मारपीट की। वहां 4 लोगों ने महिला नेता को इतना बुरी तरह से मारा कि पति भी अपनी पत्नी को इतनी बुरी तरह से नहीं मारेगा। कानून को वही लोग बिगाड़ रहे हैं और सरकार को बदनाम कर रहे हैं।

पंचायत चुनाव पर क्या बोले राजभर?

UP में पंचायत चुनाव के विषय पर भी ओम प्रकाश राजभर ने प्रतिक्रिया दी है। राजभर ने कहा- हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार ही पंचायत चुनाव होंगे। सरकार चुनाव कराने के लिए तैयार है। ग्राम प्रधानों का कार्यकाल खत्म हुआ तो उन्हें प्रशासक बनाया गया। राजभर ने पंचायत चुनाव को लेकर कहा कि पंचायतीराज मंत्री हम हैं, अखिलेश यादव नहीं हैं। वे सत्ता से बाहर है, अब विदेश चले गए हैं। उनके नेता अब एयरपोर्ट पर इंतजार करेंगे। राजभर ने आगे कहा कि अब चुनाव आ रहा है तो सब लोग अपना-अपना 'बाजा' बजाएंगे। समय बताएगा कि कितना तगड़ा 'बाजा' है।