6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो राज्यों के मुख्यमंत्री बनने वाले पहले नेता थे एनडी तिवारी, इन बातों के कारण भी रहे थे चर्चा में

18 अक्टूबर, 1925 में उत्तराखंड में जन्मे एनडी तिवारी को पिछले वर्ष 20 सितंबर को ब्रेन स्ट्रोक के चलते दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती किया गया था

2 min read
Google source verification
nd tiwari

93 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, इन बातों के कारण रहे थे चर्चा में

लखनऊ. लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी का गुरूवार को दोपहर करीब 2 बजे निधन हो गया। इसे इत्तेफाक ही कहेंगे कि एनडी तिवारी का निधन उनके जन्मदिन के दिन हुआ है। 18 अक्टूबर, 1925 में उत्तराखंड में जन्मे एनडी तिवारी को पिछले वर्ष 20 सितंबर को ब्रेन स्ट्रोक के चलते दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती किया गया था। उनके पेट में संकर्मण फैल चुका था और उनकी किडनी ने काम करना बंद कर दिया था। डॉक्टर के मुताबिक उनकी हालत बेहद नाजुक थी। एनडी तिवारी का सियासी करियर जितना बड़ा था उतना ही विवादों से घिरा हुआ भी था।

एनडी तिवारी ने 89 की उम्र में लखनऊ के मॉल एवेन्यू स्थित आवास पर शादी की थी। उन्होंने उज्जवला शर्मा नाम की महिला से हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी रचाई थी। यह उनकी दूसरी पत्नी थीं। इनकी पहली पत्नी का नाम सुशीला है, जिनसे इनका विवाह 1954 में हुआ था।

एनडी तिवारी का सियासी करियर

एनडी तिवारी पहली बार 1952 में विधायक बने थे। 1976 में वे पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। एनडी तिवारी तीन बार यूपी के मुख्यमंत्री रहे थे और पांच बार विधायक रहे थे। 1980 में पहली बार एनडी तिवारी लोकसभा पहुंचे और इंदिरा गांधी ने उन्हें योजना मंत्री बनाया था। 1990 में वे प्रधानमंत्री पद के दावेदार थे लेकिन किसमत ने साथ नहीं दिया और वे नैनिताल संसदीय सीट से लोकसभा का चुनाव मात्र 800 वोट से हार गए। 1963 में इन्होंने कांग्रेस ज्वाइन की थी। 1999 में वे लेकसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए थे। एनडी तिवारी एकमात्र ऐसे पॉलिटिशियन थे, जो कि दो राज्य यानी कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री थे। 2007-2009 तक वे आंध्र प्रदेश के गवर्नर भी थे। उन्होंने जनवरी 22018 में बीजेपी ज्वाइन की थी।

विवादों से घिरे रहे

एनडी तिवारी का इतना बड़ा सियासी करियर होने के बाद भी उनका जीवन विवादों से घिरा रहा। 2009 में एनडी तिवारी आंध्र प्रदेश के गवर्नर थे। इसी दौरान इनका वह वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह तीन महिलाओं संग आपत्तिजनक हालत में दिखे थे। इसके बाद उन्हें राज्यपाल पद से इस्तीफा देना पड़ा था। वहीं 2013 में राजधानी लखनऊ में शहीदों के सम्मान में आयोजित एक कार्यक्रम में एनडी तिवारी भी पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान 'कदम-कदम बढ़ाए जा खुशी के गीत गाए जा' गाना बजने पर एनडी तिवारी शो की एंकर के साथ डांस करने लगे थे। उस दौरान उनकी सेहत काफी खराब थी पर तब भी वे 3 मिनट से ज्यादा देर तक नाचते दिखे।