
Skymet weather
Cold Weather: लखनऊ सहित कई जिलों में मौसम का मिजाज बदल गया है, और उत्तरी स्थानों से आ रही ठंडी हवाओं के कारण फिर से ठंडक महसूस हो रही है। आने वाले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में कमी होने की संभावना है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है।
अभी और बढ़ेगी ठण्ड
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से ठंड में वृद्धि होगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर से आ रही ठंडी और शुष्क हवाएं अब प्रदेश में आने वाली हैं। इसके कारण, आगामी तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की कमी होने की संभावना है। इससे ठंड में भी और बढ़ोतरी होगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में मौसम का मिजाज अभी तक ऐसा ही रहेगा और उत्तर से आ रही ठंडी हवाएं ठंड को और बढ़ाएंगी।
मौसम विभाग की घने कोहरे की चेतावनी
20 -24 की सुबह के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं दूसरी तरफ सुबह के समय पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में रात और सुबह में कुछ घंटों के लिए घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
यहाँ हुई बारिश और गंभीर शीत दिवस की चेतावनी
छत्तीसगढ़ , रायपुर, बिलासपुर , पेंड्रा रोड ,अंबिकापुर , माना, जगदलपुर, बिलासपुर साथ ही उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में शीत दिवस से लेकर गंभीर शीत दिवस की स्थिति जारी रहने की संभावना है, और बाद के 3 दिनों के लिए अलग-अलग इलाकों में शीत दिवस की स्थिति रहेगी।
Published on:
20 Jan 2024 09:00 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
