18 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ओम प्रकाश राजभर ने ब्रजेश पाठक से फिर की मुलाकात, बीजेपी में शामिल होंगे राजभर !

ओम प्रकाश राजभर ने फिर आज डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मुलाकात की। इसके बाद कहा कि वे मेरे बड़े भाई जैसे हैं। राजनीतिक गलियारे में ओम प्रकाश राजभर बीजेपी में शामिल होने की चर्चा भी तेज हो गई।
less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Anand Shukla

Dec 31, 2022

rajbhar.jpg

ओम प्रकाश राजभर सुभासपा अध्यक्ष हैं। उनकी मुलाकात लखनऊ में ब्रजेश पाठक के आवास पर हुई। दोनों में मुलाकात खत्म होने के बाद ओपी राजभर मीडिया के सामने आए। उन्होंने कहा, “डिप्टी सीएम मेरे बड़े भाई हैं और इनसे हमेशा बात और मुलाकात होती रहती है।”

ओपी राजभर ने कहा, “हम दोनों लोग जनता से जुड़े मुद्दों पर काम करते हैं और इसके चलते बातचीत होना लाजिमी है।”

यह भी पढ़ें: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह अपने पैतृक गांव चंदौली पहुंचे, देशवासियों को नव वर्ष की दी बधाई
“मेरे पारिवारिक सदस्य की तरह हैं राजभर”

वहीं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक इस मुलाकात पर मीडिया के सामने आए। इस पर उन्होंने कहा कि राजभर आम जनता से जुड़े मुद्दे उठाते रहते हैं। हमारी सरकार भी लोककल्याण के लिए लगातार काम करती है। उन्होंने कहा कि राजभर भी मेरे पारिवारिक सदस्य की तरह हैं, इसलिए मेल मिलाप होता रहता है।

पहले भी दोनों नेता साथ में मंच साझा किए हैं

वहीं दूसरी तरफ इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में कयास लगाए जा रहे हैं कि राजभर और बीजेपी का एक बार फिर से गठबंधन हो सकता है। कहा जा रहा है कि राजभर आगामी निकाय और लोकसभा चुनावों में एसबीएसपी और भाजपा दोनों साथ मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं। राजभर और ब्रजेश पाठक की मुलाकात कोई पहली बार नहीं है। इससे पहले भी दोनों नेता साथ में मंच साझा कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें: UPSI Result 2022: UPSI का जारी किया रिजल्ट, 1329 अभ्यर्थी हुए पास


बता दें कि विधानसभा चुनाव के समय ओपी राजभर समाजवादी पार्टी के साथ थे। विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद दोनों का गठबंधन टूट गया। उसके बाद ओपी राजभर लगातार सपा पर निशाना साध रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग