लखनऊ में लगने वाली बकरा मंडी भी इस वर्ष नहीं लगेगी। ऐसे में ऑनलाइन बकरों की बिक्री के साथ ऑनलाइन कुर्बानी के हिस्से की बुकिंग भी शुरू हो गई है। www.pashubajaar.com, www.indiamart.com समेत कई ऑनलाइन साइट हैं, जहां बिक्री शुरू हो गई हैं। इन वेबसाइट पर बकरा का मालिक अपना नाम व पता भी दे रहा है जिससे ग्राहक उसके पास जाकर बकरा देख सके। इसके अलावा कई वेबसाइट पर ऑनलाइन कुर्बानी का हिस्सा भी लिया जा सकता है हालांकि शहर में कई जगहों पर लोग कुर्बानी कराने की जगह 2 से 3 हजार रूपए देकर कुर्बानी में हिस्सा ले लेते।