राजधानी में जुलाई में मरीजों का रिकॉर्ड टूटा है। कुल 4,727 संक्रमितों में से जुलाई में 3,480 मरीज मिले हैं। इस माह तीन बार मरीजों की संख्या तीन सौ के पार पहुंची है। बुधवार को 310 मरीज कोरोना संक्रमित मिले हैं। लखनऊ में लगभग हर इलाका कोरोना की चपेट में हैं। शहर में 500 से अधिक कंटेनमेंट जोन हो गए हैं। नए मरीजों में कई डॉक्टर व विभिन्न अस्पतालों के कर्मचारी भी शामिल हैं, जो इंदिरानगर, गोमती नगर, राजाजीपुरम, रायबरेली रोड, सुलतानपुर रोड, फैजाबाद रोड, कानपुर रोड के निवासी हैं। वहीं मृतकों की संख्या 62 पहुंच गई है। 3048 एक्टिव केस के साथ राजधानी लखनऊ नंबर 1 पर बरकरार है। 1388 मरीजों के साथ कानपुर दूसरे और 1299 मरीजों के साथ गाजियाबाद प्रदेश में तीसरे नंबर पर है।