भले ही जीवन जेल में काटना पड़े, बड़ा कांड करूंगा-
विकास दुबे बातचीत में कोई बड़े कांड की धमकी दे रहा है। वह कह रहा है कि किसी को जिंदा नहीं छोडूंगा। चाहे पुलिस की जीप को उड़ाना पड़े। विकास दुबे यह कह रहा है- "इतना बड़ा कांड करूंगा, वो जानेगा कि किससे पाला पड़ा है...। फिर चाहे पूरी उम्र फरारी ही क्यों न काटनी पड़े।" तभी उधर से आवाज आती है कि..."पहले हमें तो जानकारी करने दो।" फिर इधर से विकास दुबे बोलता है कि अगर पूरी जीप न मर गई...एक-एक की हत्या कर दूंगा। चाहे फिर पूरी उम्र जेल में ही काटूं।" उधर, से आवाज आती है..."भैया जाने दो अब।"