पश्चिम यूपी में नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा जैसे शहरों के हालात सुधरे हैं, तो मध्य यूपी में लखनऊ व कानपुर के हालात चिंताजनक बने हुए हैं। लखनऊ में कुल संक्रमितों की संख्या 4503 है, इनमें 1585 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। 2861 मामले सक्रिय हैं। इसके अतिरिक्त कानपुर में 1301, गाजियाबाद में 1282, नोएडा में 979, वाराणसी में 941, झांसी में 894, गोरखपुर में 569, बरेली में 567, प्रयागराज में 540, अलीगढ़ में 532 करोनो को एक्टिव मामले हैं।