
एटीएस में तैनात अभिषेक सिंह मुजफ्फरनगर एसपी
IPS Officers Transfer: राज्य सरकार ने गुरुवार को देर रात को एक फरमान जारी किया, जिसमें 18 आईपीएस अफसरों का तबादला किया गया। जिनमें 11 जिलों के पुलिस कप्तान भी शामिल हैं। कानपुर रेंज के आईजी प्रशांत कुमार द्वितीय को ईओडब्ल्यू में आईजी बनाया गया है। झांसी रेंज के डीआईजी जोगेंद्र कुमार को कानपुर रेंज का आईजी बनाया गया है। वाराणसी के डीआईजी अखिलेश चौरसिया को भ्रष्टाचार निवारण संगठन भेजा गया है।
एटीएस में तैनात अभिषेक सिंह मुजफ्फरनगर एसपी
अलीगढ़ के एसएसपी कलानिधि नैथानी को झांसी रेंज का डीआईजी, बलिया के एसपी एस आनंद को को एसटीएफ, बदायूं के एसपी ओमप्रकाश सिंह को वाराणसी रेंज का डीआईजी, लखनऊ के एसपी रेलवे बनाए गए देवरंजन वर्मा को बलिया का एसपी और एटीएस में तैनात अभिषेक सिंह को मुजफ्फरनगर का एसपी बनाया गया है। संजीव सुमन को मुजफ्फरनगर की जगह अलीगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। चित्रकूट की एसपी वृंदा शुक्ला को बहराइच का एसपी बनाया गया है। बहराइच के एसपी प्रशांत वर्मा को लखनऊ में एसपी रेलवे बनाया गया है।
अपर्णा कौशिक बनी एसपी कासगंज
लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में तैनात अपर्णा रजत कौशिक को कासगंज का एसपी बनाया गया है। सिद्धार्थनगर के एसपी अभिषेक कुमार अग्रवाल को रायबरेली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्रावस्ती की एसपी प्राची सिंह को सिद्धार्थनगर भेजा गया है। कासगंज के एसपी सौरभ दीक्षित को फिरोजाबाद भेजा गया है। रायबरेली के एसपी रहे आलोक प्रियदर्शी को बदायूं का एसपी बनाया गया है। डीजीपी मुख्यालय में एसपी कानून-व्यवस्था अरुण कुमार सिंह को चित्रकूट का एसपी और लीगल एंड पॉलिसी सेल में एसपी स्थापना घनश्याम को श्रावस्ती का एसपी बनाया गया है।
Published on:
05 Jan 2024 08:57 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
