30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धान खरीद 2023-24: किसानों से हुई 53.79 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद

लखनऊ मंडल में हुई धान की सर्वाधिक खरीद, बरेली दूसरे स्थान पर।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Mar 03, 2024

yogi government

yogi government

योगी सरकार ने आठ लाख एक हजार से अधिक धान किसानों को 11745 करोड़ का भुगतान किया। धान खरीद 2023-24 के अंतर्गत प्रदेश में 53.79 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हुई। सरकार ने कॉमन धान का समर्थन मूल्य 2183 रुपये व ग्रेड ए धान का समर्थन मूल्य 2203 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया था।

यह भी पढ़े : मौसम विभाग की भविष्यवाणी: 2 ,3 , 4 को सतही तेज हवा, बारिश के साथ ओलावृष्टि का IMD अलर्ट

धान खरीद में लखनऊ मंडल शीर्ष पर रहा। यहां 7.52 लाख मीट्रिक टन से अधिक की धान खरीद हुई। बरेली में छह लाख 49 हजार मीट्रिक टन तो वाराणसी में छह लाख 18 हजार मीट्रिक टन से अधिक की धान खरीद हुई। वहीं लखनऊ और रामनगरी अयोध्या मंडल के एक लाख से अधिक किसानों से धान की खरीद की गई।


धान खरीद में लखनऊ मंडल शीर्ष पर रहा। यहां कुल 7.52 लाख मीट्रिक टन से अधिक की धान खरीद हुई। बरेली मंडल में 6.49 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हुई। वाराणसी मंडल में 6.18 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान खरीद हुई। गोरखपुर मंडल में 5 लाख 9 हजार मीट्रिक टन धान खरीद हुई। अयोध्या मंडल में 5.78 लाख मीट्रिक टन, मुरादाबाद मंडल में 4.61 लाख मीट्रिक टन, प्रयागराज मंडल में 4.53 लाख मीट्रिक टन, देवीपाटन मंडल में 3.38 लाख मीट्रिक टन, बस्ती मंडल में 2.89 लाख मीट्रिक टन, मिर्जापुर मंडल में 2.68 लाख मीट्रिक टन, आजमगढ़ मंडल में 2.12 लाख मीट्रिक टन, कानपुर मंडल में 1.81 लाख मीट्रिक टन, चित्रकूट धाम मंडल में 42 हजार मीट्रिक टन से अधिक की धान खरीद हुई।


योगी सरकार ने धान खरीद में किसानों को काफी सहूलियत दी थी। इसका लाभ उठाते हुए किसानों ने अपने धान की बिक्री की। सर्वाधिक खरीद लखनऊ मंडल के किसानों से की गई। यहां एक लाख पांच हजार 925 किसानों से खरीद हुई। वहीं रामनगरी अयोध्या के एक लाख दो हजार 908 किसानों से धान खरीद हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर के 91409 किसानों से धान की खरीद की गई, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के 90145 किसानों से धान खरीद हुई।

यह भी पढ़े : मौसम की मार से अन्नदाताओं की बढ़ी परेशानियां, सरसों और आलू की फसल हुई बर्बाद


बरेली मंडल में 79960 किसान, प्रयागराज मंडल में 78933 किसान, मुरादाबाद में 54604, देवीपाटन में 47242 किसान, मिर्जापुर में 40831 किसान, आजमगढ़ में 38079 किसान, बस्ती मंडल में 36252 किसान, कानपुर में 24035 किसान, चित्रकूट में 7650 किसानों से धान खरीद की गई। पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश मिलाकर 5207 केंद्रों से कुल 801624 (आठ लाख एक हजार 624) किसानों से धान खरीद हुई।

Story Loader