
Padma Award 2025: भारत सरकार ने पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है। इस साल 7 पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री अवार्ड घोषित किए गए हैं। वृंदावन (मथुरा) के वात्सल्य गांव के साथ ही प्रवचन से अपनी खास पहचान बनाने वाली साध्वी ऋतंभरा के साथ ही पत्रकार रामबहादुर राय को पद्म भूषण पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
यूपी से पद्मश्री के लिए आशुतोष शर्मा (साइंस-इंजीनियरिंग), गंगेश्वर शास्त्री द्रविड़ (साहित्य-शिक्षा), हृदयनारायण दीक्षित (साहित्य-शिक्षा), नारायण भुलई भाई (पब्लिक अफेयर्स) मरणोपरांत, सत्यपाल सिंह (स्पोर्ट्स), श्यामबिहारी अग्रवाल (कला), सोनिया नित्यानंद (मेडिकल), सैयद एनुल हसन (साहित्य-शिक्षा), शामिल हैं। इसके अलावा प्रख्यात लोकगायिका शारदा सिन्हा, जस्टिस जगदीश सिंह खेहर समेत सात हस्तियों को पद्म विभूषण सम्मान से नवाजा जाएगा।
विभिन्न क्षेत्र के 19 लोगों को पद्म भूषण और 113 को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि पुरस्कार पाने वालों में 23 महिलाएं हैं। सूची में विदेशी, एनआरआई, ओसीआई श्रेणी से 10 लोग भी शामिल हैं। 13 को मरणोपरांत यह सम्मान दिया जाएगा। पूर्व प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) खेहर को पद्म विभूषण प्रदान गया है, जबकि सुजुकी के प्रमुख रहे ओसामु सुजुकी, लोक गायिका शारदा सिन्हा और एम टी वासुदेवन नायर को मरणोपरांत यह सम्मान प्रदान किया गया है।
Updated on:
26 Jan 2025 08:22 am
Published on:
26 Jan 2025 08:17 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
