24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखनऊ में तेंदुए की दहशत बरकरार, लोगों का कहना कहीं घात लगा कर ढूंढ़ तो नहीं रहा है शिकार

जनता में संशय है कि, तेंदुआ लौट गया या फिर वो कहीं घात लगाकर शिकार की तलाश कर रहा है।जनता में चर्चा है कि, कहीं एक से ज्यादा तेंदुए तो लखनऊ में घुस नहीं आए? वन विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि, लखनऊ में अगर तेंदुआ दिखे तो इन नंबरों पर तुरंत कॉल कर सकते हैं। वैसे तो वन विभाग का सर्च ऑपरेशन जारी है।

2 min read
Google source verification
लखनऊ में तेंदुए की दहशत बरकरार, लोगों का कहना कहीं घात लगा कर ढूंढ़ तो नहीं रहा है शिकार

लखनऊ में तेंदुए की दहशत बरकरार, लोगों का कहना कहीं घात लगा कर ढूंढ़ तो नहीं रहा है शिकार

लखनऊ. राजधानी लखनऊ में आए तेंदुए (leopard) लापता हो गया है। फिलहाल रैपिड रेस्क्यू की 5 टीमें खाली हाथ हैं। वन विभाग के अफसरों का कहना है कि तेंदुए के पैर के निशान कहीं भी नहीं मिल रहे हैं। शायद तेंदुआ लखनऊ क्षेत्र से चला गया है। पर गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो हुआ जिसमें तेंदुआ एक मकान की छत पर कूद रहा था। शहर के बाहरी इलाकों में दहशत का माहौल है। जनता में संशय है कि, तेंदुआ लौट गया या फिर वो कहीं घात लगाकर शिकार की तलाश कर रहा है।जनता में चर्चा है कि, कहीं एक से ज्यादा तेंदुए तो लखनऊ में घुस नहीं आए? वन विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि, लखनऊ में अगर तेंदुआ दिखे तो इन नंबरों पर तुरंत कॉल कर सकते हैं। वैसे तो वन विभाग का सर्च ऑपरेशन जारी है।

यह भी पढ़ें : बाघों के डर से जंगल छोड़ भाग रहे तेंदुए

तेंदुए की तलाश में रैपिड रेस्क्यू टीम

अवध वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी डॉक्टर रवि कुमार सिंह ने बताया कि, लखनऊ के कुकरैल रेंज के अन्तर्गत आदिल नगर एवं कल्याणपुर में 25 दिसंबर की रात 12 बजे के बाद तेंदुआ देखा गया था। उसके बाद से तेंदुए की तलाश में लगी 5 रैपिड रेस्क्यू टीमों को कहीं पर भी तेंदुआ के पैर के निशान नहीं मिले हैं।

वीडियो लखनऊ का नहीं

वायरल वीडियो पर डीएफओ रवि कुमार सिंह का कहना है कि यह वीडियो लखनऊ का नहीं लग रहा है। फिर भी इसकी जांच करवाई जा रही है।

यह भी पढ़ें : लाइव देखिए तेंदुए और सेही के बीच लड़ाई, कतर्निया जंगल में हुई जंग में तेंदुए ने हथियार डाला

तेंदुए की कोई सूचना नहीं

वन विभाग कर्मचारियों का कहना है कि, अफवाह फैली हुई है, कोई कह रहा है यहां तेंदुआ देखा, कोई कह रहा है वहां तेंदुआ देखा लेकिन पिछले 50 घंटे से ज्यादा वक्त बीत गया है पर तेंदुए की कोई सूचना नहीं है। आखिरी बार 25 दिसंबर की रात को देखा गया था।

वन विभाग का हेल्पलाइन नंबर

अगर तेंदुआ किसी को दिखाई देता है तो वन विभाग ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं,

1. क्षेत्रीय वन अधिकारी कुकरैल 7839434285
2. क्षेत्रीय वन अधिकारी शहरी 7839434282
3. प्रभागीय वनाधिकारी, अवध वन प्रभाग 7839435107
4. उप प्रभागीय वनाधिकारी, लखनऊ 9450644433, सीयूजी 7839434892
5. उप प्रभागीय वनाधिकारी, मोहनलालगंज 9935417955, सीयूजी 7839434891
6. क्षेत्रीय वन अधिकारी बक्शी का तालाब 7839434286

वन विभाग की गाइडलाइन जारी

अवध वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी डॉक्टर रवि कुमार सिंह ने कहाकि, तेंदुआ तीन दिनों से इलाके में नहीं दिखाई दिया है। उनका दावा है कि इसका मतलब वो वापस लौट गया है। अफवाहों पर ध्यान न दें। पर वन विभाग ने कुछ निर्देश जारी किए हैं।

1- मवेशियों व पालतू पशुओं को सुरक्षित बाड़े में ही बंद रखें।
2- समूह में ही घर से बाहर निकलें। हाथ में डंडा जरूर रखें।
3- शाम को अनावश्यक बाहर न निकलें और जंगल की तरफ न जाएं।
4- रात में मशाल या टार्च लेकर ही निकलें।
5- बच्‍चों को अकेले बाहर न जानें दें।
6 - घर का प्रवेश द्वार बंद रखें।
7 - हिंसक जानवर दिखने पर उसे बिल्कुल न छेड़ें।
8- वन्यजीवों को नुकसान न पहुंचाएं।