
Akhilesh Yadav
लखनऊ. राजधानी में आयोजिस पत्रिका कीनोट 2018 कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने जमकर भाजपा पर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने 2019 चुनाव के लिए गठबंधन व सीटों के बंटवारे पर भी बयान दिया। अखिलेेश यादव ने जनरल वीपी मलिक की तारीफ में कहा कि मलिक साहब ने फौज को लीड किया। मैं फौज में नहीं जा पाया, लेकिन मेरे कई साथी फौज में गये है। सीमा का झगड़ा अलग है। समाजवादी लोग झगड़े के पक्ष में नहीं है। डाक्टर लोहिया कहते थे कि पड़ोसियों से सभी तरह के सम्बन्ध अच्छे होने चाहिेए। तकनीकि तेजी से भाग रही है। युद्ध के कारण जो देश खत्म हो गये थे वे आज कितनी ऊंचाई पर पहुंच गये। देशों ने अपनी सीमाएं भी सुरक्षित की और अर्थव्यवस्था में आगे पहुंच गये।
किसान कर रहे खुदखुशी-
हमारे देश में किसान आत्महत्या कयों कर रहा है। पीएम 47 देेशों में गये हैं लेकिन किसान इनमें से किसी भी देश में आत्महत्या नहीं कर रहे हैं। यूपी में सबसे ज्यादा किसान खुदकुशी कर रहे हैं। पिछले पांच-सात महीने में एक जिले में 27 किसानों ने खुदकुशी कर ली। किसानों को कर्जमाफी का सपना दिखाया गया, लेकिन कर्ज माफ नहीं किया गया। जिनका कर्ज माफ हुआ, अब कह रहे हैं कि उनकी जांच होगी और रिकवरी होगी। मेरठ के किसान ने बताया कि कर्जमाफी का जो पैसा अकाउंट में आया था, उसे बैंक ने काट लिया। किसान से रिकवरी हो गई। एयरपोर्टी पर अलर्ट है। पैसा जो बैंको का था, लोग लेकर जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के लोग कम हैं जो पैसा लेकर जा रहे हैं। जो बैंकों में हमारा आपका पैसा जमा था, वहीं लेकर भाग गये। नोटबंदी क्यों की गई क्योंकि बैंक पूरी तरह कंगाल हो गये थे। बैंक डूब जाते अगर हमारा आपका पैसा नहीं जाता।
ये भी पढ़ें- डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा- नेताओं की सोच में आया है परिवर्तन
अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने रोजगार देने की बात कही थी। हम तो पकौड़ा बनाना नहीं जानते। भाजपा के लोग हमें सिखायें कि पकौड़े कैसे बनाये जाते हैं। हमने दो तीन-दलों से गठबंधन किया तो उनकी भाषा बदलती गई। देश की सबसे बड़ी पार्टी शिष्टाचार में शून्य है। उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कुछ बात कही है कि यदि स्वर्ग जाना है तो भगवान राम और कृष्ण के माध्यम से वहां जाना पड़ेगा।
500 शिक्षा मित्रों ने खुदकुशी की-
अखिलेश ने आगे कहा कि उनके पास काम बताने को नहीं है, इसलिए भाषा बदल रही है। जिन्हें समाजवादी लोगों ने नौकरी दी, उनके साथ क्या हुआ। 500 शिक्षा मित्रों ने खुदकुशी कर ली। पुलिस किस तरह के काम कर रही है। भाजपा प्रवक्ता को पुलिस ले गई। वह तो भला हो कि ट्विटर काम कर गया वरना उनपर 10-20 हजार का इनाम घोषित हो जाता और पता नहीं क्या हो जाता। उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति कैसी है। गवर्नर के यहां नोयडा में चोरी हो गई। हर दिन अखबार पढ लो। डकैती हो रही थी।
सपा अध्यक्ष ने कहा कि हमने सौ नंबर की व्यवस्था शुरु की। इससे बेहतरीन कोई व्यवस्था पूरी दुनिया में हो तो बता दो। हमारे गठबंधन के बारे में पूछा जा रहा है। यह मजबूत गठबंधन है। समाजवादियों ने बहुत बेहतरीन काम किये। बिना इंफ्रास्ट्रक्चर के रोजगार नहीं दे सकते। एक्सप्रेस वे जो एक बार उस पर चलेगा वह कहेगा कि सड़क ऐसी ही बने। शताब्दी से पहले एक्सप्रेस वे से पहुंच जाएंगे। हमने कई मेट्रो बनाये। एलिवेटेड सड़क बनाई। मेट्रो केवल पब्ल्कि ट्रांसपोर्ट नहीं है। इससे रोजगार मिले हैं। स्वास्थ्य शिक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में इतना काम किया है कि अगली सरकार को कोवल हमारे ही कामों के फीते काटने पडेंगे। राजस्थान पत्रिका को मैं बधाई देता हूं। इस कार्यक्म से लोगों को काफी कुछ सीखने को मिलेगा।
हमारा गठबंधन मुद्दों पर है-
पत्रिका ने उनसे सपा-बसपा गठबंधन को लेकर सवाल किया तो अखिलेश यादव ने कहा कि हमने गठबंधन किसी को हराने के लिए नहीं किया है। हमारा गठबंधन मुद्दों पर है। जनता से जो वादे किये गये वे पूरे नहीं किए गये। कर्जमाफी के नाम पर छलावा किया गया। कर्जमाफी का वादा पूरा नहीं किया गय़ा। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश में किसानों ने आंदोलन किया। कितने लोगों को रोजगार दिया गया। पन्द्रह लाख रुपये अकाउंट में कब आएंगे। जनता निराश है। उसे धोखा मिला है।
सीटों को बंटवारें पर दिया जवाब-
उन्होंने आगे कहा कि मैं समझता हूं कि तमान क्षेत्रीय पार्टियां हैं। कांग्रेस नेश्नल पार्टी है। सब लोग मिलकर चुनाव के बाद लीडर तय कर लेंगे। सीटों के बंटवारे से जुड़े सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सीटों के बंटवारे का आधार अभी नहीं बताएंगे कयोंकि बीजेपी वाले जान जाएंगे। बरेली से जुड़े एक सवाल के जवाब में अखिलेश ने कहा कि जानकारी न हो तो नुकसान हमें झेलना पड़ता है। ये जो बरेली से बदायूं फोरनेल, हल्वानी वाली फोरलेन है, उसे समाजवादियों ने बनाई। जो सड़क खराब है, वह दिल्ली सरकार की है। दिल्ली सरकार के खिलाफ वोट करना चाहिेए। यह एनएचएआई की सड़क है। जिसकी जिम्मेदारी केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्रालय की है। यह जिम्मेदारी गडकरी साहब के मंत्रालय की है।
रोजगार पर खतरा-
रोजगार से जुडे एक सवाल के जवाब में अखिलेश ने कहा कि प्रदेश की आबादी 23 करोड़ है वहीं देश की 123 करोड़ के आसपास है। चीजों को ठीक नहीं किया गया तो आने वाले दिनो में आबादी 150 करोड़ हो जायेगी और हो सकता है कि 100 करोड लोग बेरोजगार हो जाए। जो सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर करेगी और बाहर से निवेश लायेगा, उससे ही रोजगार बढ़ेगा।
गठबंधन का कौन करेगा नेत्रत्व-
गठबंधन के नेतऋत्व से जुडे एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होने कहा कि यह बडा सवाल है कि कौन देश का नेत्रत्व करेगा। सभी दलों की जिम्मेदारी है। आने वाले समय में चुनाव के बाद तय हो जायेग। आधी आबादी के लिए काम होना चाहिेए। समाजवादी सरकार ने जो योजनाएं चलाई वह जारी रहती तो महिलाओं का भला होता। सरकार बनने पर नेत्रत्व अपने आप आ जायेगा। जिसकी चिन्ता भाजपा को नहीं करनी चाहिए। यह सवाल भाजपा का है। ऐसा पूर्व में भी हुआ है। देश में पहली बार ऐसा नहीं हुआ है।
हम उन्हें मेट्रो दे रहे थेजनता बुलेट चाहती थी-
पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कई सीटों पर हार से जुडे सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हम उन्हें मेट्रो दे रहे थे जनता बुलेट चाहती थी। बुलेट मिलेगी नहीं। जनता फिर हमें जितायेगी। भाजपा जैसा कान्फिडेंट झूठ बोलना आना चाहिए तो सारा वोट हमें मिलेगा। २०१७ का परिणाम हमारी जीत है। बहुत कुछ सीखने को मिल गया। जो काम हमें करना चाहिए था, वह किया। २३ महीन में एक्सप्रेस वे बनाकर तैयार किया। जिस पर लडाकू विमान उतर सकते हैं। लखनऊ की मेट्रो २ साल में बनकर तैयार हुई। हमने अपने यहां तमाम वरिष्ठ अफसरों को बाहर भेजा था। १०० नंबर आज सबसे बेहतर रिस्पांस सिस्टम सरकार के पास है जो हमने बनाया था। यह सरकार नवरात में बूंदी के लडडडू खा रही है। भाजपा के लोग सुन लें और कोई रास्ता निकालें।
फौज के साथ सबसे बड़ा धोखा भाजपा की सरकार ने किया-
सेना से जुडे एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जो सीमा पर फौज है वह कठिन परिस्थियों में काम करती है। जो घटनाएं हम सोच नहीं सकते वह होती है। वहां जो जवान ड्यूटी करते हैं, वह हम नहीं समझ सकते हैं। जो हो रहा है वह दुर्भाग्यपूर्ण है। केन्द्र सरकार को पड़ोसी देशों से कैसा व्यवहार करना है, यह तय करना चाहिए। सीमा पर असुरक्षा है। लडाई को लेकर माहौल बनाया जाता है। फौज के साथ सबसे बड़ा धोखा भाजपा की सरकार ने किया है।
दर्शक दीर्घा से आरक्षण से जुड़े एक अन्य सवाल के जवाब में अखिलेश ने कहा कि इतना बड़ा सवाला इतनी आसानी से समझ नहीं आ पायेगा। साइकिल ट्रैक किसकी सुविधा के लिए बना है। बीजेपी के लोग संविधान नहीं पढते। हम संविधान के तहत मिले हक मांग रहे हैं। हम आपके साथ अन्याय नहीं होने देंगे। इनका नाम पता दे देना अन्याय नहीं होने देंगे। देश को समझना चाहिए कि देश को उलझाने से देश उलझेगा। हर नागरिक को सम्मान दोगे तो सुलझेगा। यूपी में जाति के आधार पर सरकार बना ले गया। कहते थे कि सब कुछ यादव ले लिये। हमारी आने वाली पीढी क्यों नफरत में रहे। कोई कहता है मौर्या समाज ने सब कुछ छीन लिया। पीएम ने कहा कि यूपी में कापियां बदल जाती है। सभी जातियां गिन लो और आबादी के हिसाब से सम्मान दे दे। लो हमारा साथ, हम करेंगे आपका विकास। गूजर लोगों को भड़का दिया। कभी जाटो को भड़का दिया तो कभी पाटीदारों को भड़का दिया। आग लगा दी पूरा देश में। हमारे विश्वक्रमा सोचते हैं कि हम आबादी में ज्यादा है और लोग हमारा हक छीन रहे हैं। राठौर भी ऐसे ही सोचते हैं। आधार के हिसाब से गिनवा लो और हमारा हक दे दो। इसके बाद जातियों के बीच प्रतियोगिता होगी।
Updated on:
08 Apr 2018 02:52 pm
Published on:
07 Apr 2018 03:45 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
