लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद पेट्रोल व डीजल की कीमतें लगातार बढ़ाई जा रही हैं। बीते पांच दिनों में यह चौथी बार है जब पेट्रोल की कीमतों में इजाफा किया गया है। शनिवार को पेट्रोल की कीमतें 80 पैसा और बढ़ा दी गईं हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद अब तक पेट्रोल की कीमतों में 3.20 रुपए की वृद्धि की गई है।