लखनऊ। गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है ऐसे में शाम होते ही मच्छर आपको परेशान करना शुरू कर देते हैं। मच्छरों से निजात दिलाने के लिए कई तरह के उपकरण मौजूद हैं। लोग घर में लिक्विड की मदद से मच्छरों को भगाने का काम करते हैं। लेकिन यह लिक्विड कई बार स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। मच्छरों से निजात दिलाने के लिए मार्केट में कई उपकरण मौजूद हैं जो अलग-अलग तरह से मच्छरों से निजात दिलाने का काम करते हैं। इन दिनों एक नया डिवाइस ट्रेन में है जो काफी पसंद किया जा रहा है।