प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे किसानों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही आपके खातों में 11वीं किस्त का पैसा आने वाला है। जी हां, दरअसल केंद्र सरकार ने पीएम किसान की 11 वीं किस्त जारी करने की तारीख का ऐलान कर दिया है। जिसके बाद जल्द ही पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के खाते में 2000 हजार रुपये की रकम जमा कर दी जाएगी। आपको बता दें कि पीएम किसान स्कीम के तहत लाभार्थियों के खाते में 31 मई को किस्त की रकम भेजी जाएगी। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ही शिमला से देश के किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि की 11 वीं किस्त जारी करेंगे। ऐसा करने से देश के करीब 12 करोड़ से भी अधिक किसान लाभान्वित हो सकेंगे। हालांकि इसके लिए आपको ई-केवाईसी कराना जरूरी होगा।