1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंगलवार को भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ गुड गवर्नेंस पर चर्चा करेंगे पीएम मोदी

सोमवार को वाराणसी में श्रीकाशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण के दौरान पीएम मोदी के साथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, त्रिपुरा के विप्लव देव, गोवा के डॉ. प्रमोद सावंत, हरियाणा के मनोहर लाल खट्टर, हिमाचल प्रदेश के जयराम ठाकुर, कर्नाटक के विश्वराज बोम्मई, असम के हेमंता विश्वा शर्मा, गुजरात के भूपेंद्र भाई पटेल, अरुणाचल प्रदेश के पेमा खांडू, उत्तराखंड के पुष्कर सिंह धामी, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन विशेन सिंह भी इस ऐतिहासिक क्षण के गवाह बने।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Amit Tiwari

Dec 13, 2021

pm_modi_2.jpg

लखनऊ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भगवान शिव की नगरी काशी में श्रीकाशी विश्वनाथ कॉरिडोर को जनता के समर्पित किया। पीएम मोदी के साथ ही इस ऐतिहासिक पल के भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री भी गवाह बने। वहीं मंगलवार 14 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक सम्मेलन में मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्रियों के साथ सुशासन पर विस्तार से चर्चा करेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी मुख्यमंत्रियों के साथ गुड गवर्नेंस पर चर्चा पर भी चर्चा करेंगे। पीएम मोदी मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्रियों के साथ 14 दिसंबर को बरेका के प्रशासनिक भवन के कीर्ति कक्ष में बैठक करेंगे। इसके बाद 15 दिसंबर को सभी मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री अपनी पत्नियों के साथ बस से अयोध्या जाएंगे और रामलला के दर्शन करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी के 'वोकल फॉर लोकल' आवाह्न के तहत अयोध्या के स्थानीय बाजार में खरीदारी भी करेंगे।

कई राज्यों के मुख्यमंत्री बने ऐतिहासिक पल के गवाह

सोमवार को वाराणसी में श्रीकाशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण के दौरान पीएम मोदी के साथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, त्रिपुरा के विप्लव देव, गोवा के डॉ. प्रमोद सावंत, हरियाणा के मनोहर लाल खट्टर, हिमाचल प्रदेश के जयराम ठाकुर, कर्नाटक के विश्वराज बोम्मई, असम के हेमंता विश्वा शर्मा, गुजरात के भूपेंद्र भाई पटेल, अरुणाचल प्रदेश के पेमा खांडू, उत्तराखंड के पुष्कर सिंह धामी, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन विशेन सिंह भी इस ऐतिहासिक क्षण के गवाह बने।

भाजपा शासित राज्यों के डिप्टी सीएम भी रहे मौजूद

वहीं, गोवा के उप मुख्यमंत्री मनोहर अर्गोनकर, चंद्रकांत कावेलकर, बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद, रेनू देवी, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, दिनेशचंद शर्मा, नागालैंड के उप मुख्यमंत्री यथंगो पट्टन, त्रिपुरा के उप मुख्यमंत्री जिष्णु देव शर्मा, अरुणाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री चोनामीन भी शामिल हुए। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री योगी केशव प्रसाद मौर्य रविवार को काशी पहुंच गये थे।

14 दिसंबर को सुशासन पर पीएम मोदी करेंगे चर्चा

पीएम मोदी इन्हीं मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्रियों के साथ 14 दिसंबर को बरेका के प्रशासनिक भवन के कीर्ति कक्ष में बैठक करेंगे। वाराणसी में हो रही इस बैठक में प्रधानमंत्री के साथ सुशासन पर चर्चा करेंगे। यह पहला मौका है जब काशी में एक साथ कई राज्यों के मुख्यमंत्री पहुंचे हैं। इस बैठक में पीएम मोदी मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्रियों को गुड गवर्नेंस का मंत्र देंगे।

15 दिसंबर को रामलला के दर्शन करेंगे सभी मुख्यमंत्री

इस कार्यक्रम में बाद अगले दिन 15 दिसंबर को सभी मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री सपत्नीक बस से भगवान राम की नगरी अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन करेंगे और इसके बाद पीएम मोदी के 'वोकल फॉर लोकल' आवाह्न के तहत अयोध्या के स्थानीय बाजार में खरीदारी भी करेंगे।