26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ground Breaking Ceremony: 60 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स से यूपी में आएंगे अच्छे दिन

टीसीएस के प्रोजेक्ट से करीब 30 हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना जताई जा रही है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 29 Jul 2018, 10:19 AM IST

PM Narendra Modi sixty thousand projects in Ground Breaking Ceremony

Ground Breaking Ceremony: 60 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स से यूपी में आएंगे अच्छे दिन

लखनऊ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लखनऊ में योगी सरकार की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का हिस्सा बनेंगे। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के दोरान पीएम मोदी लगभग 60 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। कार्यक्रम में पीएम मोदी के आने के चलते गोमती नगर में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के आस-पास के इलाके को किले में तब्दील कर दिया गया है। पीएम मोदी की मौजूदगी के दौरान इस इलाके में परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा। इसके साथ ही अमौसी हवाई अड्डे से लेकर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान तक चप्पे पर सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं।

60 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स से यूपी में आएंगे अच्छे दिन

यूपी सरकार की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगभग 60 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स को जमीन पर उतारेंगे। इन प्रोजेक्ट्स में 2300 करोड़ रुपए का टीसीएस नोएडा में आईटी / आईटीईएस सेंटर की स्थापना भी शामिल है। सूत्रों की अगर मानें तो टीसीएस के इस प्रोजेक्ट से करीब 30 हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना जताई जा रही है। इस प्रोजेक्ट के अलावा गोरखपुर में इंटिग्रेटेड स्टील प्लांट, बिजनौर में सीमेंट प्लांट, हरदोई में इंटीग्रेटेड पेंट प्लांट और बरेली में प्रोसेसिंग यूनिट का शिलान्यास करेंगे।

कार्यक्रम में ये मंत्री और बिजनेसमैन करेंगे शिरकत

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और रेल मंत्री पीयूष गोयल समेत प्रदेश सरकार के मंत्री शामिल होंगे। समारोह में अडानी समूह के गौतम अडानी, एस्सेल समूह के अध्यक्ष सुभाष चंद्रा, आदित्य विक्रम बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला, आइटीसी के चेयरमैन संजीव पुरी, एमएससी हेल्थकेयर के संस्थापक डॉ. बीआर शेट्टी, टोरेंट समूह के चेयरमैन सुधीर मेहता शामिल हैं।

लगाई गई एलईडी स्क्रीन

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी को और आकर्षक बनाने के लिए तमाम मार्डन तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। कार्यक्रम स्थल पर 260 डिग्री घुमाव वाली डिजिटल एलईडी वॉल (स्क्रीन) लगाई गई है। प्रोग्राम के गौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे ही स्थापना की ईंट रखेंगे, तमाम प्रोजेक्ट्स का ब्योरा 260 डिग्री घुमाव वाली एलईडी स्क्रीन पर दिखने लगेगा।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग